Header Ads Widget

Google AdSense से Approval कैसे करें हिन्दी में– 12 पॉइंट 100% गारंटी के साथ अप्रूवल

 Google AdSense Approval Kaise Kare –


 तारीख पर तारीख मिलती रही पर नहीं मिला Google AdSense Approval, यह डायलॉग मुझे तब याद आता था जब मैंने आज से लगभग 3 साल पहले अपने blogging करियर की शुरुवात की थी और मुझे Google AdSense का Approval लेने में सबसे ज्यादा समस्या आती थी.


लेकिन आगे चलकर जैसे – जैसे मैं चीजें सीखता गया तो मुझे मालुम हुआ कि गूगल एडसेंस का अप्रूवल लेना ज्यादा कठिन भी नहीं हैं, शुरुवात में एक नए blogger को नॉलेज की कमी के कारण एडसेंस अप्रूवल करने में बहुत ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ता है.


कई सारे blogger केवल इसलिए blogging को छोड़ देते हैं क्योंकि उन्हें एडसेंस अप्रूवल नहीं मिलता है, अगर आप भी Blogging के क्षेत्र में नए हैं और आपको एडसेंस अप्रूवल नहीं मिल रहा है तो यह आर्टिकल आपके लिए फायदेमंद हो सकता है, क्योंकि इस आर्टिकल में मैंने आपको Google AdSense Approval कैसे करें की पूरी जानकारी प्रदान की है.


तो चलिए आपका ज्यादा समय ना लेते हुए शुरू करते हैं इस लेख को.


▶️Google AdSense Approval नहीं मिलने के कारण


Google AdSense Approval Kaise Kare से पहले यह जानकारी भी होनी आवश्यक है कि आखिर क्यों गूगल एडसेंस अप्रूवल नहीं मिलता है. गूगल एडसेंस अप्रूवल ना मिलने के कुछ कारण निम्नलिखित हो सकते हैं –


⏩blog पर पर्याप्त कंटेंट का ना होना.

⏩blog पर जरुरी पेजों का ना होना.

⏩blog पर कॉपीराइट मटेरियल का उपयोग होना.

⏩blog का कंटेंट गूगल एडसेंस की नीतियों के विरुद्ध होना.

⏩वेबसाइट का Under Construction Mode में होना.

⏩blog पर एडसेंस का कोड सही से पेस्ट ना होना.

⏩पहले से ही एक Google AdSense Account का होना.

⏩blog पर Paid ट्रैफिक का होना.


ये तो थे गूगल एडसेंस अप्रूवल ना मिलने के प्रमुख कारण, चलिए अब जानते हैं कैसे गूगल एडसेंस अप्रूवल लें.


▶️गूगल एडसेंस अप्रूवल कैसे करें


अनेक सारे blogger गूगल एडसेंस क्या है को समझ ही नहीं पाते हैं इसलिए उन्हें अप्रूवल भी नहीं मिल पाता है. गूगल एडसेंस एक Ad नेटवर्क है जो चाहता है कि ज्यादा से ज्यादा blog / वेबसाइट पर एडसेंस के विज्ञापन दिखाई दे जिससे पब्लिशर की कमाई के साथ गूगल की भी कमाई होगी.



क्योंकि जितने ज्यादा गूगल के पास पब्लिशर होंगे उतने ही ज्यादा Advertiser भी गूगल पर विज्ञापन चलाएंगे, और अपने Advertiser के विज्ञापनों को दिखाने के लिए गूगल को ऐसे blog की जरुरत होती है जिस पर वह भरोसा कर सके और जिसके कंटेंट में दम हो.


इसलिए गूगल एडसेंस किसी भी blog पर अप्रूवल देने से पहले उस blog को चेक करते रहता है कि वह कैसा काम कर रहा है, क्या जिस प्रकार के Content वह पब्लिश कर रहा है उसका कोई Future है कि नहीं आदि, इन्हीं के आधार पर गूगल एडसेंस किसी blog को Approve करता है.


जिस blog पर सब कुछ ठीक रहता है तो उसे जल्दी एडसेंस अप्रूवल मिल जाता है. हालांकि Google AdSense अन्य Ad नेटवर्क की तुलना ज्यादा Strict है इसलिए वह किसी भी blog को बिना सोचे समझे अप्रूवल नहीं देता है. लेकिन अगर आप इस लेख में बताई गयी बातों को फॉलो करते हैं तो आपको एडसेंस अप्रूवल मिलने की संभावना बढ़ जायेगी.


#1 – Custom Domain Name उपयोग करें


जब भी आप गूगल एडसेंस के लिए अप्लाई करते हैं तो आपके blog में Top Level Domain Name (जैसे .com, .net, .in, .org etc.) का होना चाहिए. वैसे Subdomain पर भी एडसेंस अप्रूवल मिल जाता है लेकिन ज्यादातर Case में देखा गया है कि Top Level Domain में जल्दी अप्रूवल मिलता है.


अगर आप सबडोमेन में अप्रूवल ले लेते हैं और अगर भविष्य में आपका blog ब्रांड बन जायेगा तो आपको एक कस्टम डोमेन लेना ही पड़ेगा, और फिर उस डोमेन में दुबारा एडसेंस अप्रूवल लेना पड़ेगा. इसलिए अच्छा यही है कि आप शुरुवात में एक कस्टम डोमेन को blog में Add कर लीजिये.


#2 – Important Pages बनायें


गूगल एडसेंस गाइडलाइन के अनुसार AdSense Approval के लिए blog पर 3 Important पेज का होना आवश्यक होता है, इनके बिना आप एडसेंस अप्रूवल नहीं ले सकते हैं. यह तीन पेज हैं About Us, Contact Us और Privacy Policy.


इन तीन पेजों के अतिरिक्त आप Disclaimer और Terms &Condition का पेज भी बनायें और अगर आप अपने blog से एफिलिएट मार्केटिंग करते हैं तो Affiliate Disclosure का पेज भी बनायें.


#3 – blog को सिंपल डिजाईन करें और प्रॉपर Navigation बनायें


blog पर एडसेंस अप्रूवल के लिए blog का डिजाईन एक महत्वपूर्ण फैक्टर है, आप हमेशा एक लाइटवेट और एडसेंस फ्रेंडली थीम का उपयोग करें और blog का डिजाईन Simple रखें. ज्यादाांश मामलों में सिंपल डिजाईन वाले blog को जल्दी एडसेंस अप्रूवल मिल जाता है, क्योंकि ऐसे blog यूजर फ्रेंडली होते हैं.


अगर आपका blog WordPress पर है तो आप GeneratePress जैसे लाइटवेट थीम का उपयोग कर सकते हैं. और blogger पर Minima Colored 3, Palki 2 जैसे थीम का उपयोग कर सकते हैं. इसके अलावा आप blog में Proper Navigation बनायें. अच्छा Navigation बनाने के लिए आप Menu Bar, Footer और Sidebar का उपयोग कर सकते हैं जिसमें केटेगरी या जरुरी वेबपेजों को लिंक कर सकते हैं.


#4 – न्यूनतम डोमेन ऐज


ज्यादातर नए blogger blog बनाने के 5 – 10 दिन बाद ही एडसेंस अप्रूवल के लिए अप्लाई कर देते हैं और उनकी Request Reject हो जाती है. अगर आप भी यही गलती करते हैं तो आपको बहुत मुश्किल ही एडसेंस अप्रूवल मिल पायेगा.


blog बनाने के कम से कम 1 महीने बाद ही आप एडसेंस के लिए अप्लाई करें, जितना blog पुराना होता जाता है एडसेंस अप्रूवल मिलने की संभावना बढ़ जाती है. आप 3 या 6 महीने के बाद भी एडसेंस अप्रूवल के लिए अप्लाई कर सकते हैं.


#5 – Quality Content पब्लिश करें


वैसे इस लेख में बताये गए सभी पॉइंट Google AdSense का अप्रूवल लेने के लिए महत्वपूर्ण हैं लेकिन उनमें से किसी एक को सबसे महत्वपूर्ण कहें तो वह है Content. क्योंकि गूगल का कहना भी है Content is King.


अगर आपके blog पर High Quality Content हैं तो 100 प्रतिशत आपको एडसेंस अप्रूवल मिल जायेगा. इसलिए आप पूरी रिसर्च करके ही सटीक और High Quality आर्टिकल लिखें. अगर आप आर्टिकल लिख नहीं सकते हैं तो कंटेंट राइटर को Hire कर लीजिये, जो कि आपके लिए एक Quality Article लिख सकता है.


▶️High Quality Content लिखने के लिए आप निम्नलिखित बातों को ध्यान में रख सकते हैं –


⏩आर्टिकल से सम्बंधित सभी टॉपिक को आर्टिकल में कवर करें.

⏩यूनिक आर्टिकल लिखें, किसी अन्य blog से कॉपी – पेस्ट करके आर्टिकल ना लिखें.

⏩एक SEO फ्रेंडली आर्टिकल लिखें.

⏩ऐसे विषय पर आर्टिकल लिखें जिसके बारे में इन्टरनेट पर ज्यादा जानकारी मौजूद नहीं है.

⏩गूगल की Content Policy के अनुसार ही आर्टिकल लिखें.


#6 – AdSense Supported Language में ही blog बनायें


गूगल एडसेंस किसी भी Language में blog को Approve नहीं करता है, बल्कि कुछ Selected language वाले blog को ही AdSense अप्रूवल देता है. अगर आपका blog हिंदी भाषा में है तो आपको आसानी से एडसेंस अप्रूवल मिल जायेगा क्योंकि हिंदी भाषा को गूगल एडसेंस सपोर्ट करता है.


Google AdSense के द्वारा सपोर्ट की जाने वाली Language को जानने के लिए आप गूगल एडसेंस के इस आर्टिकल को पढ़ सकते हैं – Google AdSense Language Support.


#7 – Copyright Free Image का उपयोग करें


यूनिक आर्टिकल लिखने के साथ आपको कॉपीराइट फ्री इमेज का उपयोग करना चाहिए. गूगल कॉपी मटेरियल को पसंद नहीं करता है. अगर आपके blog पर किसी भी प्रकार का कॉपीराइट मटेरियल है तो शायद ही आपको AdSense Approval मिले.


इन्टरनेट पर अनेक सारी ऐसे वेबसाइट हैं जहाँ से आप कॉपीराइट फ्री इमेज को डाउनलोड कर सकते हैं और उसे अपने blog में उपयोग कर सकते हैं. कुछ वेबसाइट हमने नीचे आपको Suggest की हैं.

⏩Pixabay

⏩Unsplash

⏩Pixel


#8 – कम से कम 20 Post लिखें


ज्यादातर नए blogger blog बना लेने के बाद 5 – 7 पोस्ट लिखते हैं और फिर जल्दी एडसेंस के लिए अप्लाई कर देते हैं और उनकी Request Reject हो जाती है. और फिर भविष्य में उन्हें बहुत लम्बे समय तक एडसेंस अप्रूवल नहीं मिल पाता है.


आपको ऐसी गलती करने से बचना चाहिए, आप कम से कम 1500 शब्दों के 20 पोस्ट लिखने के बाद ही blog एडसेंस के लिए अप्लाई करें. इससे आपको एडसेंस अप्रूवल मिलने की संभावना बढ़ जाती है.


#9 – SSL Certificate इंस्टाल करें


SSL सर्टिफिकेट यह सुनिश्चित करती है कि आपका blog या वेबसाइट इन्टरनेट यूजर के लिए सुरक्षित है, और यह एक रैंकिंग फैक्टर भी है. इसलिए आप अपने blog में SSL सर्टिफिकेट जरुर इनस्टॉल कर लीजिये.


अगर आपका blog blogger पर है तो आपको गूगल की तरफ से फ्री SSL सर्टिफिकेट मिल जाता है तथा वर्डप्रेस blog के लिए सभी वेब होस्टिंग प्रदाता कम्पनी फ्री में SSL सर्टिफिकेट की सुविधा मुहैया करवा देती है.


#10 – अन्य Ad Network के विज्ञापन हटायें


अगर आप अपने blog में अन्य किसी Ad नेटवर्क का उपयोग कर रहे हैं तो अपने blog को एडसेंस अप्रूवल के लिए भेजने से पहले सभी अन्य Ad नेटवर्क के विज्ञापनों को blog से Remove कर लीजिये. क्योंकि अनेक सारे ऐसे Ad Network हैं जिनको गूगल एडसेंस सपोर्ट नहीं करता है.


#11 – blog पर कुछ ट्रैफिक लेकर आयें


वैसे Google AdSense Approval के लिए blog पर ट्रैफिक होना जरुरी नहीं है, आप 0 ट्रैफिक में भी एडसेंस अप्रूवल ले सकते हैं. लेकिन अगर आपके blog पर प्रतिदिन 40 – 50 का भी ट्रैफिक है तो आपको एडसेंस अप्रूवल मिलने में आसानी होगी.


इसलिए आप थोड़ी ट्रैफिक आने के बाद ही एडसेंस के लिए अप्लाई करें. अगर आपके blog में ट्रैफिक नहीं है तो एडसेंस अप्रूवल लेने का कोई फायदा नहीं है क्योंकि बिना ट्रैफिक के आपकी कमाई नहीं होने वाली.


इसके अलावा AdSense वाली वेबसाइटों को Paid Traffic नहीं लेना चाहिए, अगर आप Paid ट्रैफिक लेकर एडसेंस के लिए अप्लाई करते हैं तो आपको एडसेंस अप्रूवल नहीं मिलेगा और अगर आपके पास एडसेंस अप्रूवल है तो वह भी पेड ट्रैफिक के कारण Disable हो सकता है.


इसलिए हमेशा कोशिस करें कि blog पर Organic Traffic जो सर्च इंजन से SEO Effort के द्वारा आता है, लेकर आये. मदद के लिए आप इस लेख को पढ़ सकते हैं – blog पर ट्रैफिक कैसे बढ़ाएं.


#12 – निरंतरता के साथ काम करें


अनेक सारे नये blogger blog को एडसेंस अप्रूवल के लिए भेज देने के बाद blog पर नए आर्टिकल पब्लिश नहीं करते हैं और सोचते हैं कि जब अप्रूवल मिल जायेगा फिर आर्टिकल पब्लिश करेंगे. यह एक बहुत बड़ी गलती होती है. आपको ऐसा बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए, blog को एडसेंस अप्रूवल के लिए भेज देने के बाद भी आप नियमित रूप से अपने Schedule में blog पर आर्टिकल पब्लिश करते रहे.


अगर आप एडसेंस के लिए अप्लाई करने के बाद आर्टिकल पब्लिश नहीं करेंगे तो इससे गूगल को यह सिग्नल जायेगा कि आप केवल एडसेंस के लिए blog पर काम कर रहे हैं और एडसेंस अप्रूवल लेने के बाद आप blog पर काम नहीं करेंगे. इस स्थिति में भी आपको AdSense Approval नहीं मिल सकता है.


Google AdSense Approval Tricks हिंदी में


यहाँ नीचे हमने एडसेंस अप्रूवल लेने के लिए कुछ Quick Tips आपको बताई हैं, आप इसे पूरे लेख की एक Summery भी समझ सकते हैं.


⏩कस्टम डोमेन नाम का उपयोग करें.

⏩blog के लिए जरुरी पेज बनायें.

⏩blog को एडसेंस फ्रेंडली डिजाईन करें.

⏩blog बनाने के 1 से 3 महीने बाद ही एडसेंस के लिए अप्लाई करें.

⏩blog पर क्वालिटी कंटेंट लिखें

⏩गूगल एडसेंस जिन भाषाओं को सपोर्ट करता है उन्हीं भाषाओं में आर्टिकल लिखें.

⏩कॉपीराइट फ्री इमेज का उपयोग करें.

⏩कम से कम 20 पोस्ट लिखने के बाद अप्लाई करें.

⏩जब आपको वेबसाइट पूरी तरह से तैयार हो जाती है तभी एडसेंस के लिए अप्लाई करें.

⏩blog पर SSL सर्टिफिकेट इनस्टॉल करें.

⏩अन्य एड् नेटवर्क के विज्ञापनों को हटायें.

⏩blog पर कुछ ट्रैफिक आ जाने के बाद ही एडसेंस के लिए अप्लाई करें.

⏩blog पर ऑर्गनिक ट्रैफिक भी लायें, किसी प्रकार के Paid ट्रैफिक को blog पर ना भेजें.

⏩एडसेंस का कोड blog में ठीक प्रकार से पेस्ट करें.

⏩blog को गूगल एडसेंस अप्रूवल में भेजने के बाद भी blog पर नियमित रूप से आर्टिकल पब्लिश करें.


अगर आप इन सभी बातों का ध्यान रखते हैं तो आपको एडसेंस अप्रूवल मिलने की संभावना बढ़ जाती है.


▶️मेरी राय: Google AdSense Approval Kaise Kare


मेरे अनुसार ज्यादातर एक नया blogger केवल गूगल एडसेंस के लिए काम करता है, वह सोचता है कि जब गूगल एडसेंस का अप्रूवल मिलेगा तभी मैं blog से पैसे कमा सकता हूँ. मैं ऐसा इसलिए कह रहा हूँ क्योंकि मेरी भी शुरुवात में यही सोच थी.


अगर आप भी ऐसा सोचकर blogging कर रहे हैं कि गूगल एडसेंस का अप्रूवल मिल जाये तभी में blog पर अच्छा काम करूँगा तो हो सकता है कि आप बहुत जल्दी blogging से Quit कर लें. मेरे विचार से आपको हमेशा ट्रैफिक के लिए काम करना चाहिए, अगर आपके blog पर ट्रैफिक होगा तो आप अनेकों प्रकार से पैसे कमा सकते हैं.


तो यह थी Google AdSense Approval Kaise Kare की पूरी जानकारी हिंदी में, यदि आपको लेख में बताये गए स्टेप को फॉलो करने के बाद भी एडसेंस अप्रूवल लेने में किसी प्रकार की समस्या आती है तो आप मुझे कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं मैं जल्दी आपके सवाल का जवाब दूंगा. अंत में आपसे निवेदन करूँगा कि आप इस लेख को सोशल मीडिया के द्वारा अपने दोस्तों के साथ भी जरुर शेयर करें.


लेख को अंत तक पढने के लिए आप सब का धन्यवाद||


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ