हर व्यक्ति को दुनिया में अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए पैसों की जरुरत पड़ती है ,आप इस दुनिया में बिना पैसों के एक अच्छी जिंदगी नहीं जी सकते हैं. इन्टरनेट के आविष्कार के बाद online पैसे कमाने के कई सारे विकल्प खुल गए हैं और बहुत सारे लोग घर बैठे online अच्छी – खासी income कर रहे हैं.
यदि आप वास्तव में online पैसे कमाने की चाह रखते हैं तो इस आर्टिकल को पूरा अंत तक जरुर पढ़िए, क्योंकि इस लेख में हम आपको घर बैठे online पैसे कैसे कमायें के बारे में जानकारी देने वाले हैं. इस लेख में बताये गए तरीकों को अपनाकर आप भी घर बैठे online पैसे कमा सकते हैं. यह सभी तरीके बिल्कुल जेन्युइन हैं.
तो हो जाइए दोस्तों online पैसे कमाने के लिए तैयार क्योंकि हम आपका ज्यादा समय ना लेते हुए शुरू करने वाले हैं इस लेख को.
घर बैठे online पैसे कैसे कमायें (Online Paise Kaise Kamaye)
वैसे online पैसे कमाने के कई सारे तरीके हैं लेकिन इस लेख में हमने आपको बिल्कुल जेन्युइन तरीकों के बारे में ही बताया है, जिनसे आप पैसे कमाने के साथ एक अच्छा करियर भी बना सकते हैं. यदि आप जॉब करते हैं या फिर आप स्टूडेंट हैं तो आप online Side income कर सकते हैं और जब आपको थोड़ी बहुत सफलता मिलने लगे तो आप इन कामों को Full Time कर सकते हैं.
online पैसे कमाने के सभी 15+ तरीकों के बारे में हमने नीचे विस्तार से आपको बताया है.
#1 – Blogging करके online पैसे कमायें
Blogging online पैसे कमाने का सबसे पसंदीदा तरीकों में से एक है, जिसके द्वारा कई सारे blogger लाखों रूपये महीने की कमाई कर रहे हैं. Blog एक डिजिटल डायरी होती है जिसमें blogger अपने नॉलेज, अनुभव, विचारों को इन्टरनेट के द्वारा दुनिया तक पहुंचाता है.
जब blogger नियमित रूप से नए – नए पोस्ट पब्लिश करता है और SEO फ्रेंडली आर्टिकल लिखता है तो उसका blog गूगल सर्च इंजन में रैंक करने लगता है जहाँ से उसे ट्राफिक मिलता है. जब blog पर ट्राफिक आ जाता है तो blogger कई प्रकार से पैसे कमाते हैं, जैसे कि गूगल एड्सेंस, एफिलिएट मार्केटिंग, स्पोंसरशिप आदि.
वैसे आप गूगल के प्रोडक्ट Blogger.com पर बिल्कुल फ्री में blog बना सकते हैं लेकिन यदि आपके पास budget है तो आप डोमेन नाम और होस्टिंग लेकर वर्डप्रेस पर blog बना सकते हैं.
एक नया blogger जो कि WordPress पर blog बनाना चाहता है कि उसके लिए Hostinger सबसे Affordable होस्टिंग है. इसमें आपको होस्टिंग के साथ एक साल के लिए free में डोमेन नाम भी मिल जाता है. Hostinger में नियमित रूप से offer चलते रहते हैं आप विजिट करके करंट offer देख सकते हैं.
#2 – Affiliate Marketing के द्वारा पैसे कमायें
Affiliate Marketing online पैसे कमाने का एक जबरदस्त और powerful तरीका है, अगर आप एक सही Strategy से Affiliate Marketing करते हैं तो आपको लाख रूपये कमाने में ज्यादा टाइम नहीं लगेगा.
आपकी जानकारी के लिए बता दूँ की Affiliate Marketing एक ऐसी मार्केटिंग तकनीक है जिसमें आपको किसी अन्य कंपनी या व्यक्ति के प्रोडक्ट को अपनी मार्केटिंग skill द्वारा प्रमोट करना होता है और हर एक बिक्री पर आप कमीशन प्राप्त करते हैं.
Affiliate Marketing करने के लिए आपको पहले affiliate प्रोग्राम को ज्वाइन करना होता है और फिर अपने Niche से Related affiliate प्रोडक्ट की लिंक लेनी होती है, इसके बाद आप उस लिंक को विभिन्न माध्यमों से प्रमोट कर सकते हैं जैसे social media, blog, YouTube आदि पर. और जब कोई यूजर आपकी affiliate लिंक पर क्लिक करके प्रोडक्ट को खरीदता है तो आपको कुछ प्रतिशत कमीशन मिलता है.
#3 – YouTube से पैसे कमायें
online पैसे कमाने का YouTube एक बहुत ही फेमस तरीका है. आपमें से ज्यादातर लोग इस बात को जरुर जानते होंगे कि कई सारे YouTuber लाखों रूपये हर महीने कमा रहे हैं. YouTube में आप पैसे कमाने के साथ famous भी हो सकते हैं.
आप अपना एक YouTube चैनल बना सकते हैं और Regular विडियो अपलोड करके अपने subscriber बढ़ा सकते हैं. जब आपके 1000 subscriber और 4000 Watch Hour पूरे हो जाते हैं तो आप अपने चैनल को monetize करके पैसे कमा सकते हैं. YouTube से आप गूगल एड्सेंस, एफिलिएट मार्केटिंग, ब्रांड प्रमोशन आदि तरीकों से पैसे कमा सकते हैं.
#4 – Freelancer बनकर online पैसे कमायें
यदि आपके पास किसी भी प्रकार की कोई skill है तो आप अपनी skill को बेचकर पैसे कमा सकते हैं. हर एक skill Valuable होती है, यह आप पर Depend करता है कि आप अपनी skill से कितने पैसे कमा सकते हैं. अपनी skill बेचकर ज्यादा पैसे कमाने का सबसे बढ़िया जरिया फ्रीलांसिंग है.
फ्रीलांसिंग ऐसे लोगों को कहते हैं जो अपनी skill को बेचकर पैसे कमाते हैं. आप फ्रीलांसिंग वेबसाइटों में अपना अकाउंट बना सकते हैं और आपके अन्दर जो भी skill है उसे अपनी प्रोफाइल में मेंशन कर सकते हैं. अब अगर किसी क्लाइंट के पास आपकी skill से सम्बंधित काम होगा वह आपसे संपर्क करेगा और आपको काम देगा. जब आप काम कम्पलीट करके सबमिट कर देंगे तो पैसे आपके Freelancing Account में आ जाते हैं.
लेकिन फ्रीलांसिंग वेबसाइट में काम प्राप्त करना इतना आसान भी नहीं है, आपको वहाँ पर Regular एक्टिव रहना पड़ेगा और अपनी प्रोफाइल अच्छे तरीके से Optimize करनी होगी, फ्रीलांसिंग वेबसाइट में ज्यादातर क्लाइंट प्रोफाइल को देखकर ही काम देते हैं.
कुछ फ्रीलांसिंग वेबसाइट हमने आपको नीचे suggest किये हैं.
Fiverr
Freelancer
Upwork
Guru99
#5 – Podcast से online पैसे कमायें
इन्टरनेट पर मौजूद audio कंटेंट को Podcast कहा जाता है. जिस प्रकार से आप blog में टेक्स्ट कंटेंट और YouTube में विडियो कंटेंट publish करते हैं उसी प्रकार से Podcast में audio कंटेंट publish किया जाता है. पॉडकास्ट एक audio फाइल होती है जिसे आप इन्टरनेट पर सुन सकते हैं.
पॉडकास्ट शुरू करने के लिए आपको audio फॉर्म में कंटेंट बनाकर उसे पॉडकास्ट होस्टिंग में अपलोड करना पड़ता है. और जब धीरे – धीरे आपका पॉडकास्ट Grow करने लगेगा तो आप कई सारे पॉडकास्टिंग से पैसे कमा सकते हैं. जैसे paid प्रमोशन, sponsorship, प्रीमियम एपिसोड इत्यादि.
#6 – social media से पैसे कमायें
आजकल कई सारे लोग social media का उउपयोग करके भी पैसे कमा रहे हैं. social media पर आपने देखा होगा बहुत सारे Social Media Influencer के मिलियन में फॉलोवर रहते हैं, और वे अपने अकाउंट से Multiple तरीकों से पैसे कमाते हैं. social media से पैसे कमाने के कुछ प्रमुख तरीकों में paid प्रमोशन, affiliate marketing, Collaboration विडियो आदि शामिल हैं.
social media से पैसे कमाने के लिए आप किसी एक Niche पर किसी भी social media प्लेटफ़ॉर्म पर अपना प्रोफेशनल पेज बना सकते हैं और नियमित रूप से कंटेंट अपलोड करके Follower बढ़ा सकते हैं. जब आपके Follower बढ़ जायेंगे तो आप विभिन्न प्रकार से पैसे कमा सकते हैं.
#7 – article लिखकर पैसे कमायें
अगर आपके अन्दर लेखन कला है तो आप article लिखकर भी पैसे कमा सकते हैं. अभी के समय में कंटेंट राइटर की डिमांड बहुत ज्यादा है. कारण यह है कि ज्यादा से ज्यादा लोग अपना blog बना रहे हैं और जब उन्हें blogging में सफलता मिलने लगती है तो वे 1 से ज्यादा blog बना लेते हैं, जिनमें article लिखने के लिए उन्हें कंटेंट राइटर की जरुरत होती है.
आप Facebook ग्रुप, फ्रीलांसिंग वेबसाइट या किसी बड़े blogger से संपर्क कर सकते हैं, और अपने लिए क्लाइंट ढूँढ सकते हैं. यदि उन्हें आपका काम पसंद आता है तो वे आपको लम्बे समय तक काम देते रहेंगे जिससेे आप ज्यादा पैसे कमा सकते हो.
इसके अलावा आप खुद का blog बना सकते हैं और उसमें नियमित रूप से article लिख सकते हैं और बाद में अपने blog को monetize करके पैसे कमा सकते हैं.
#8 – digital marketing एजेंसी बनाकर पैसे कमायें
आधुनिक युग digital युग है, और इस युग में सभी चीजें digital बनती जा रही हैं. इसलिए हर एक कंपनी अपने business को online लाना चाहती है. Business को online लाने के लिए कंपनियों को जरुरत होती है Digital Marketing Agencies की, जो उनके online business को संभाल सके.
यदि आपको digital marketing की नॉलेज है जैसे SEO, Google Ads, Facebook Ads आदि तो आप कंपनियों को digital marketing की सर्विस Provide करवा सकते हैं और बदले में अच्छे – खासे पैसे चार्ज कर सकते हैं. अभी के समय में कई सारे digital marketer digital marketing एजेंसी खोल लेते हैं और अपनी सर्विस देकर लाखों रूपये कमाते हैं.
digital marketing एजेंसी की शुरुवात में आपको क्लाइंट ढूंढने में थोड़ी बहुत मेहनत करनी होगी, आप गूगल या Facebook पर विज्ञापन चलाकर क्लाइंट ढूँढ सकते हैं.
#9- online course बेचकर पैसे कमायें
अगर आपके किसी भी विषय में एक्सपर्ट हैं तो उससे सम्बंधित एक online course बना सकते हैं और online प्लेटफ़ॉर्म पर उस कोर्स को प्रमोट कर सकते हैं. जब कोई यूजर आपके course को खरीदेगा तो इसका फायदा आपको मिलेगा. जितनी ज्यादा आपके course की बिक्री होगी उतनी ज्यादा आप की कमाई भी होगी.
#10 – photo बेचकर पैसे कमायें
अगर आप एक photographer हैं या फिर आपको photo खींचने का शौक है तो आप अपने द्वारा skill की गयी photo को online बेचकर पैसे कमा सकते हैं. आप जब घुमने जायें तो अलग – अलग जगहों की तस्वीर ले सकते हैं, Nature की तस्वीर क्लिक कर सकते हैं, और इसके बाद उन photo को online वेबसाइट में बेचकर पैसे कमा सकते हैं.
online photo बेचने के लिए आपके photo की Quality अच्छी होनी चाहिए तभी कोई व्यक्ति उस photo को खरीदने में Interest दिखाएगा. online photo बेचने की कुछ वेबसाइट निम्नलिखित हैं –
Imagebazar
iStockphoto
Bigstock
Alamy
#11 – web designing से online पैसे कमायें
यदि आपको टेक्नोलॉजी का ज्ञान है तो आप वेब designing का course कर सकते हैं, और अपना web designing का काम शुरू कर सकते हैं. जब आप web designing अच्छे से सीख जायेंगे तो आप कंपनियों के लिए बिज़नस वेबसाइट बनाकर अच्छी कमाई कर सकते हैं.
शुरुवात में आप client को ढूंढने के लिए फ्रीलांसिंग वेबसाइटों की मदद ले सकते हैं या फिर गूगल या Facebook पर paid विज्ञापन चलाकर client प्राप्त कर सकते हैं. अगर आपका काम अच्छा होगा तो आगे चलकर आपको कई सारे client मिल जायेंगे.
#12 – App Development से पैसे कमायें
अगर आप एक Creative Mind वाले इंसान हैं तो आप एक मजेदार application बना सकते हैं और उसे Play Store पर launch करके पैसे कमा सकते हैं. आप मोबाइल application को Google AdMob से monetize कर सकते हैं या फिर application में कुछ चीजें Paid रख सकते हैं.
आप application को ज्यादा से ज्यादा प्रमोट करें, जितने ज्यादा लोग आपके application को डाउनलोड करेंगे उतनी ज्यादा आपकी कमाई होगी. इसके अलावा अगर आपको application बनानी आती है तो आप दुसरे व्यक्तियों या कंपनियों के लिए App Development करके भी पैसे कमा सकते हैं.
#13 – Online Teaching से पैसे कमायें
यदि आपको किसी विषय में अच्छा knowledge है तो आप online Tusion पढ़ाकर भी पैसे कमा सकते हैं. लॉकडाउन के टाइम से ही online शिक्षा ज्यादा प्रचलन में है, बच्चों को भी online क्लास भा गयी है.
शुरुवात में आप अपने आस – पास के बच्चों को पढ़ा सकते हैं और अगर आपके पढ़ाने की शैली अच्छी होगी तो और ज्यादा बच्चे आपके साथ जुड़ते जायेंगे. जितने ज्यादा बच्चों को आप पढ़ाएंगे उतनी ही ज्यादा आपकी कमाई होगी.कई सारे ऐसे software हैं जहाँ पर आप free में online क्लास पढ़ा सकते हैं जैसे Google Meet, Zoom आदि.
#14 – Refer and Earn App से पैसे कमायें
Play Store पर आपको कई सारी ऐसी application मिल जायेंगी जिन्हें आप अपने दोस्तों के साथ Refer कर सकते हैं और प्रत्येक Successful Refer पर आपको कुछ पैसे मिलते हैं जिन्हें आप बाद में अपने PayTM वॉलेट या बैंक account में transfer कर सकते हैं.
आप इन्टरनेट पर थोड बहुत रिसर्च करने के बाद ढेर सारे Refer & Earn application को ढूंढ सकते हैं. पर इन app के द्वारा आप अच्छे पैसे तभी कमा पायेंगे जब आपके पास किसी भी platform में अच्छे Follower हों. online पैसे कमाने के इस तरीके के द्वारा आप अन्य तरीकों की तुलना मे ज्यादा पैसे नहीं कमा सकते हैं.
#15 – URL Shortener से पैसे कमायें
URL Shortener ऐसी वेबसाइट होती हैं जहाँ पर आप किसी बड़े URL को छोटा कर सकते हैं और उसे Facebook, Whtsapp, YouTube डिस्क्रिप्शन आदि जगहों पर share कर सकते हैं. जब कोई यूजर उस link पर click करता है तो वह मेन वेबसाइट में रिडायरेक्ट होने से पहले उस वेबसाइट पर जाता है जहाँ से आपने URL शॉर्ट किया था. तो यूजर के द्वारा इस link पर click करने के ही आपको पैसे मिलते हैं.
URL Shortener से आप ज्यादा पैसे तभी कमा पायेंगे जब आपके पास किसी social media platform पर अच्छे फॉलोवर होंगे, नहीं तो आप इस तरीके के द्वारा ज्यादा पैसे नहीं कमा सकते हैं.
#16 – Online Survey करके पैसे कमायें
कंपनियां अपने product को बेहतर बनाने के लिए audience की राय लेती है जिसके लिए वे Online Survey करवाती है. online सर्वे करवाने के लिए कंपनियां online सर्वे agency की मदद लेती हैं.
इन्टरनेट पर आपको कई सारी online सर्वे करवाने वाली कई सारी वेबसाइटें मिल जायेंगीं जैसे कि ySense, SwagBucks इत्यादि. आप इन वेबसाइटों पर अपना account बनाकर online सर्वे में भाग ले सकते हैं. और जब आप सर्वे कम्पलीट कर लेते हैं तब सर्वे के अनुसार point या cash आपके account में आ जाते हैं जिन्हें आप अपने बैंक account में ट्रान्सफर कर सकते हैं. Online Survey करके आप प्रतिदिन 3 से 4 घंटे काम करके महीने के 15 से 20 हजार रूपये तक आसानी से कमा सकते हैं.
इस लेख में हमने आपको online पैसे कमाने के 12 से ज्यादा तरीकों के बारे में बताया है, लेकिन अगर आप इन्टरनेट पर खोजेंगे तो आपको 1000 से भी ज्यादा online पैसे कमाने के तरीके मिल जायेंगे. online पैसे कमाने की शुरुवात में आपको थोड़ी बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है लेकिन लगातार मेहनत से आप लाखों रूपये earn कर सकते हैं.
तो दोस्तों इस लेख में इतना ही, आशा करता हूँ आपको यह लेख घर बैठे Online पैसे कैसे कमाये जरुर पसंद आया होगा, इस लेख को social media पर अपने दोस्तों के साथ भी जरुर शेयर करें और उन्हें भी online पैसे कमाने के तरीकों के बारे में बतायें.
लेख को अंत तक पढने के लिए आप सब का धन्यवाद||

0 टिप्पणियाँ