Blog राइटिंग के बारे में आपने कई बार सुना होगा और बहुत सारे लोगों को यह कहते हुए भी सुना ही होगा कि blog राइटिंग से भी पैसे कमाए जा सकते हैं। तो आपके दिमाग में ये खयाल आया होगा कि पैसे कमाने के लिए blog कैसे लिखें? इस blog में आप जानेगे की blog कैसे लिखें, SEO क्या है? फ्री में blog कैसे लिखें, पर्सनल राइटिंग इन हिन्दी, blog इन हिन्दी, आर्टिकल राइटिंग इन हिन्दी और पैसे  कैसे कमाए आदि के बारे में हम बतायेंगे। कई लोग blog लिखना चाहते हैं पर वह यह सोच कर रह जाते हैं कि Blog कैसे लिखे? इसीलिए हम इस blog में आपको SEO फ्रेंडली blog लिखने में मदद करेंगे।



This Blog Includes:

Blog राइटिंग क्या है?

Blog लिखने से पहले आवश्यक जानकारी 

Blog लिखते समय किन बातों का ध्यान रखें

Blog लिखने से पहले क्या करें?

सही topic का चयन करें

कीवर्ड research ज़रूर करें

पहला blog लिखने से पहले ध्यान दें

Free में blog कैसे लिखें और पैसे कमाए

अन्य प्लेटफार्म जहां blog लिख सकते हैं

हिन्दी blog लिख कर कैसे पैसे कमाएं

SEO क्या है?

कीवर्ड और मेटा डिस्क्रिप्शन क्या है?

कीवर्ड

मेटा डिस्क्रिप्शन

SEO फ्रेंडली blog कैसे लिखें  

SEO फ्रेंडली blog के एडवांटेज क्या है?

मात्र 10 मिनट में करें blog की सोशल बुकमार्केटिंग

कीवर्ड और थीम की लिस्ट

Blog राइटिंग क्या है?

Blog लिखना ही blog राइटिंग कहलाता है। blog राइटर द्वारा साझा किए गए अपने अनुभव, भावना, ज्ञान और कौशल आदि को google के माध्यम से अन्य लोगों तक पहुंचाना blog राइटिंग कहलाता है। कुछ लोग blog राइटिंग सिर्फ अपने अनुभव को बताने के लिए लिखते हैं तथा कुछ लोग blog राइटिंग पैसे कमाने के लिए लिखते हैं। आज जब हम google पर कोई भी कीवर्ड search करते हैं तो हजारों blog हमें दिखाई देते हैं  यह किसी ना किसी blog राइटर द्वारा लिखे गए होते हैं। blog फ्री में भी लिखा जा सकता है। यदि blog राइटिंग की दुनिया में आप भी अपना blog फर्स्ट पेज पर देखना चाहते हैं और चाहते हैं कि आपका blog सबसे पहले दिखे तो और भी जानकारी के लिए blog को आखिर तक पढ़े।

Blog लिखने से पहले आवश्यक जानकारी 

हम Blog  ऐसे ही शुरू नहीं कर सकते यदि आप चाहते हैं कि आपका blog google पर रैंक करें उसके लिए blog लिखने से पहले कुछ निम्नलिखित बातें जानना बहुत जरूरी है-

आज का युग अलग-अलग बोलियों और भाषाओं को सराहना देता है इसका अर्थ यह है कि आप किसी भी भाषा में blog लिख सकते हैं।

Blog लिखने से पहले blog के बारे में पता होना चाहिए।

Blog लिखने से पहले google पर सबसे ज्यादा कौन सा कीवर्ड search हो रहा है यह जानना आवश्यक है।

Blog उपयोगी होना चाहिए उसमें व्यर्थ का कुछ नहीं लिखा होना चाहिए।

यदि हम लोग blog हिन्दी में लिख रहे हैं तो मात्राओं और शब्दों का ध्यान देना चाहिए | और यदि english में लिख रहे हैं तो स्पेलिंग का विशेष ध्यान दे।

Blog लिखने से पहले हमें SEO के बारे में पता होना चाहिए।

Blog कहां लिखना है ये भी पता होना चाहिए। blog लिखने के लिए कई सारी free website उपलब्ध है जिसके बारे में हम आगे पढ़ेंगे।

Blog लिखने से पहले कोई विषय जैसे-शिक्षा, रेसिपी, खेलकूद आदि निर्धारित करें हर बार अलग-अलग प्रकार के विषयों पर blog लिखना सही नहीं है।

Blog जिसके द्वारा लिखा जाता है वह blogger कहलाता है तथा blogger द्वारा जो कंटेंट या article लिखा जाता है उसे blog पोस्ट कहते है।

हम जिस वेबसाइट का उपयोग blog को पब्लिश करने के लिए कर रहे हैं उसकी पूरी जानकारी होनी चाहिए।

Blog पोस्ट में इमेज डालें जिससे आपका blog आकर्षक लगता है।

Blog लिखने से पहले यह ध्यान रखें कि हमें किसी और का blog कॉपी नहीं करना है इसे कंटेंट राइटिंग की दुनिया में साहित्यिक चोरी कहा जाता है। खुद के शब्दों में blog लिखें।

blog लिखते समय किन बातों का ध्यान रखें

Blog लिखते समय नीचे दी गई बातो का ध्यान रखना चाहिए:-

हमेशा blog को लिखते समय आपको सरल हिन्दी और आम तौर पर बोले जाने वाली भाषा का प्रयोग करना चाहिए जिसको लोग ज्यादा सुनना और बोलना पसंद करते हैं।

Blog को लिखने से पहले इस बात का खास ध्यान रखें कि आप किसी भी blog की कॉपी ना कर रहे हों अगर आप ऐसा करते है तो आपका blog कोई पढ़ेगा ही नहीं ओर blog रैंकिंग ही नहीं करेगा।

Blog लिखने से पहले जिस भी topic में post लिखें उसमें readers के सभी सवालों का जवाब मिल पाए ऐसी blog post लिखे।

हफ्ते में अपने blog में कम से कम 2 हाई क्वालिटी article पब्लिश करें।

Blog के पुराने लेख को update करें उनमें नई जानकारी ऐड जरुर करें।

Blog लिखने से पहले क्या करें?

आपको blog लिखने से पहले यह अच्छी तरह से पता होना चाहिए कि आपको करना क्या है? यह बहुत अनिवार्य है क्योंकि जब तक खुद ही नहीं समझेंगे तो शुरुआत कैसे होगी। आइए जानते हैं Blog कैसे लिखे में विस्तार से-

सही topic का चयन करें

blog लिखने से पहले आप आपको यह खोजना है कि आपको किस topic पर लिखना है। उस topic की आपको अच्छे से नॉलेज है तो आपको उस विषय पर लिखने में दिक्कत नहीं होगी।

कीवर्ड रिसर्च ज़रूर करें

कीवर्ड रिसर्च किसी भी blog को लिखने के लिए बहुत ही जरूरी होता है। कीवर्ड के बगैर आप अपना blog कभी भी google पर आसानी से रैंक करा सकते हैं। कीवर्ड रिसर्च के लिए सबसे पहले आपको यह निर्णय लेना है कि आपको किस topic पर लिखना है। इसके बाद आप topic के लिए कीवर्ड खोज सकते है।

पहला blog लिखने से पहले ध्यान दें

जब आप पहली बार blog लिखते हैं तो आपके मन में तरह-तरह के सवाल आते हैं कि शुरुआत कैसे की जाए और कहाँ से की जाए। तो अब हम आपको देंगे पहली बार Blog Kaise Likhe के लिए विस्तार से जानकारी-

आपको Blogger.Com पर जाना है और इसके बाद आपके द्वारा बनाए गए blog को ओपन करें।

blogर के डैशबोर्ड में आपको न्यू पोस्ट का विकल्प दिखेगा, उस पर आपको क्लिक करना है।

क्रिएट न्यू पसत पर आपको क्लिक करना है जिससे नया पेज ओपन होगा।

जहाँ टाइटल लिखा है वहां आपको हैडलाइन लिखनी है।

यह हैडलाइन H1 में होती है, जो आपके blog पोस्ट के सब्जेक्ट को दर्शाती है।

फिर आपको पैराग्राफ लिखना शुरू करना है, आपको 2 से 3 पैराग्राफ में अपने लेख के बारें में बताना है कि यह किस विषय में होगा।

अगर आपके पैराग्राफ पूरे हो जाएँ तो आपकी हैडलाइन H2 में होनी चाहिए।

blog लिखते समय ध्यान दें कि blog पोस्ट में इंटर्नल लिंकिंग जरुर आपने की हो।

blog लिखने के बाद आपको इसकी केटेगरी यानि लेबल को ऐड करना है। जिसकी मदद से आप अलग – अलग विषयों पर लिखने पर इस्तेमाल कर सकते है।

blog पोस्ट को पब्लिश करने से पहले permalink को सही कस्टमाइज कर लें, जिससे google में Url को इंडेक्स होने पर समस्या न खड़ी हो।

blog पोस्ट में आपको इमेज का इस्तेमाल जरुर करना है, और इसके बाद अपने blog को पूरा पढ़ें और किसी भी गलती को फिर से जांच लें और उसके बाद blog को पब्लिश कर दें।

फ्री में blog कैसे लिखें और पैसे कमाए

आप अपने जीमेल अकाउंट के द्वारा फ्री में blog लिख सकते हैं। उसके लिए निम्नलिखित बिंदुओं पर ध्यान दें-

सबसे पहले अपने ब्राउज़र के द्वारा Blogger.com पर जाएं। प्ले स्टोर पर blogger नाम से app भी उपलब्ध है। उसे इंस्टॉल करके भी आप blog लिख सकते हैं।

blogger.com का पेज ओपन होने के बाद इसमें लॉगिन करें।

आपने जिस विषय पर भी blog लिखने का सोचा है और उसी नाम से आपके blog को जाना जाए उसका नाम डालें।

फिर अपने blog के नाम से रिलेट करता हुआ एक यूनिक blog ऐड्रेस डालें।

अब आपकी स्क्रीन पर blog थीम लिखा है उसमें अपने विषय के अनुसार थीम डालें।

अब बस क्रिएट blog पर क्लिक करें और अपना नया blog लिखना शुरू करें।

अन्य प्लेटफार्म जहां blog लिख सकते हैं

प्लेटफार्मस के नाम नीचे दिए गए हैं-

WordPress.org

Gator

WordPress.com

Blogger

Tumblr

Medium

Squarespace

Wix

Ghost

Fiverr.com

हिन्दी blog लिख कर कैसे पैसे कमाएं

वैसे तो आप blog लिख कर कई तरह से पैसे कमा सकते हैं, लेकिन यहाँ हम बात कर रहे है हिन्दी blog कि, इसके लिए आपको किसी भी topic में कुछ लिखने के लिए दिया जाएं तो आप उस topic पर सभी मुख्य बिदुंओं को कवर कर एक अच्छा सा blog बना सकते हैं यह नहीं इसकी जानकारी होना बहुत ज्यादा जरूरी होता है। वहीं दूसरी और हिन्दी की आपको कई सारी वेबसाइट मिल जाती है जहाँ पर आपको blog लिखने के पैसे दिए जाते हैं, लेकिन इनमें भी आपको उन वेबसाइट की जांच पहले करनी है ताकि आपके लिखे हुए blog का पूरा पैसा आपको मिल सकें।

SEO क्या है?

SEO का पूरा नाम Search Engine Optimization है। यह blogिंग का एक प्रोसेस है जो हमारे blog को google के सर्च इंजन पर पहले पेज पर रैंक करने में मदद करता है। अपने blog को SEO फ्रेंडली बनाना और google पर रैंक करना उतना भी आसान नहीं है लेकिन यह ज्यादा मुश्किल भी नहीं है यदि आप ध्यान से इसे करते हैं तो आप इसे आसानी से कर सकते हैं।

कीवर्ड और मेटा डिस्क्रिप्शन क्या है?

कीवर्ड और मेटा डिस्क्रिप्शन में अंतर नीचे बताया गया है-

कीवर्ड

कीवर्ड एक या अनेक शब्दों का एक ऐसा समूह होता है जिसे हम अपने blog के नामांतरण के रूप में इस्तेमाल करते हैं। इसे फ्रेज भी कहा जा सकता है, जो टाइटल के रूप में काम में लिया जाता है। जैसे- हम अपने blog में यह बताना चाहते हैं कि blog कैसे लिखते हैं तो इसके लिए हम “Blog Kaise Likhe” कीवर्ड का इस्तेमाल करेंगे। हमारे blog को रैंकिंग दिलाने के लिए हमें टॉप ट्रेंडिंग कीवर्ड को सर्च करना पड़ता है। टॉप ट्रेंडिंग कीवर्ड होते हैं जो यूजर्स के द्वारा सबसे ज्यादा सर्च किए जाते हैं। कीवर्ड का उदाहरण जैसे-

मेटा डिस्क्रिप्शन

मेटा डिस्क्रिप्शन SEO का वह भाग है जिसमें हम अपने blog पर आधारित टॉप ट्रेंडिंग कीवर्ड जो हमने अपने blog में हेडिंग के रूप में इस्तेमाल किए हैं उन्हें लिखा जाता है। मेटा डिस्क्रिप्शन 150 शब्दों का होता है। जैसे-

SEO फ्रेंडली blog कैसे लिखें  

SEO फ्रेंडली blog कैसे लिखें इसके लिए निम्नलिखित बिंदुओं को ध्यान से पढ़ें-

टॉप ट्रेंडिंग कीवर्ड सर्च करें और कीवर्ड को टाइटल में यूज करें।

पहले पैराग्राफ में तथा आखिरी पैराग्राफ में अपने कीवर्ड का जरूर इस्तेमाल करें। तथा पूरे blog में कीवर्ड इस्तेमाल करें।

SEO फ्रेंडली blog लिखने के लिए इमेज का प्रयोग करें।

SEO फ्रेंडली blog में हैडिंग और सबहेडिंग मुख्य भूमिका के रूप में नजर आते हैं। तो यदि आपको अपना blog SEO बेस्ट बनाना है तो H2 और H3 टैग का प्रयोग ज्यादा से ज्यादा करें।

फोकस कीफ्रेज में अपना कीवर्ड डालें।

टाइटल के बाद अपने blog पर आधारित फीचर इमेज का प्रयोग करें।

Internal links अपने blog में डालें जैसे- आपके blog पर आधारित यूट्यूब वीडियो का लिंक, किसी और वेबसाइट का link आदि।

आसान भाषा में कीवर्ड का ध्यान रखते हुए 800 से 2000 के बीच blog लिखें।

अपने blog से रिलेट करता हुआ blog URL डालें।

मेटा डिस्क्रिप्शन में टॉप ट्रेंडिंग कीवर्ड को यूज़ करें।

SEO फ्रेंडली blog के एडवांटेज क्या है?

SEO फ्रेंडली blog के एडवांटेज निम्नलिखित हैं-

SEO साइट के traffic को बढ़ाता है।

SEO की मदद से हम अपने blog को google पर अच्छी सी अच्छी रैंक दिला सकते हैं।

SEO की मदद से हम अपने blog को फर्स्ट पेज पर ला सकते हैं जिससे कि जितनी अधिक blog पर विजिट होगी उतने ज्यादा हम पैसे कमा सकते हैं।

हमारा आर्टिकल फर्स्ट पेज पर होने पर कई कंपनी द्वारा एडवर्टाइजमेंट के लिए भी कहा जाता है यदि हम उनके एडवर्टाइजमेंट को अपने blog में लिंक करते हैं तो उससे भी हम पैसे कमा सकते हैं।

SEO फ्रेंडली blog होने पर सिर्फ कि वह डालने पर वह हमें मिल जाता है यदि SEO सही नहीं होता है तो हमारे blog को ढूंढने में कठिनाई होती है।

मात्र 10 मिनट में करें blog की सोशल बुकमार्केटिंग

blog लिखने के साथ-साथ उसे google पर रैंक भी कराना होता है जिससे कि आपका blog जल्दी से जल्दी फर्स्ट पेज पर आ सके इसके लिए कई सारे प्लेटफार्म उपलब्ध हैं जहां पर आप सोशल बुक मार्केटिंग करके blog को अच्छी रैंक दिला सकते हैं और ज्यादा से ज्यादा सेशन पा सकते हैं जिससे कि आपकी साइट पर traffic बढ़ेगा और आपको अच्छी इनकम करा सकता है। इसे करने में मात्र 5 से 10 मिनट लगते हैं जो आपको हजारों की इनकम करा सकता है। ऐसे प्लेटफार्म के लिस्ट नीचे दी गई है आइए देखें-

Quora

LinkedIn

Facebook

Youtube

Twitter

Instagram

Pinterest

Telegram

कीवर्ड और थीम की लिस्ट

जब हम लिखना शुरू करते हैं तो हमारे मन में यह असमंजस रहता है कि हम किस विषय पर पर्सनल राइटिंग इन हिन्दी लिखे जिससे कि हमारा blog रैंक कर सकें। आपकी सहायता करने के लिए नीचे टॉप ट्रेंडिंग कीवर्ड्स और थीम की सूची दी गई है जिस पर कि आप blog लिख सकते हैं। आइए देखें blog इन हिन्दी में यह कीवर्ड और थीम्स कौन-कौन सी है जिस पर आप पर्सनल राइटिंग इन हिन्दी कर सकते हैं-

blog क्या है?

blog का मतलब एक प्रकार की website से है जिसे लोग एक डिजिटल डायरी की तरह उपयोग करते हैं और इसपर वे अपना अनुभव, अपने विचार और जानकारियाँ टेक्स्ट, इमेज, विडियो आदि के माध्यम से लोगों के साथ साझा करते हैं। blog को शुरुआत में वेबलॉग कहा जाता था।

blog का उद्देश्य क्या है?

blog बनाने के कई उद्देश्य हो सकते हैं। उदाहरण के लिए यदि आपका कोई बिजनेस है तो आप blogging के जरिए अपने बिजनेस के बारे में अधिक से अधिक में लोगों को जानकारी दे सकते हैं।

blog कितने प्रकार के होते हैं?

8 प्रकार के blog जो आप बना सकते हैं
Personal Blog (निजी blog)
Group Blog (समूह blog)
Niche Blog (विषय आधारित blog)
Multi Niche Blog (कई विषयों पर बना blog)
Micro Niche Blog (सूक्ष्म विषय पर आधारित blog)
Corporate Blog (कॉर्पोरेट blog)
Affiliate Blog (एफिलिएट blog)
Media Blog (मीडिया blog)