नमस्कार दोस्तों, स्वागत है आपका एक और नए लेख में जिसमें मैं आपको बताने वाला हूँ कि ब्लॉग किस Topic पर बनाये. बहुत सारे नए हिंदी blogger Blog तो बनाना चाहते हैं लेकिन उन्हें ब्लॉग बनाने के लिए एक उचित topic या Niche नहीं मिलता है. इसलिए वे अक्सर पूछते रहते हैं blog किस topic पर बनायें, किस topic में blog बनाने से ज्यादा कमाई होती है आदि.



अगर आपके मन में भी इस प्रकार के सवाल हैं तो आप एकदम सही लेख पर आये हैं क्योंकि इस लेख के द्वारा मैं आपको हिंदी blog बनाने के लिए 25 से अधिक topic के बारे में बताने वाला हूँ. जिन पर आप अपनी रूचि के अनुसार blog बना सकते हैं.



2025 में हिंदी blogging में भी बहुत Competition बढ़ गया है, इसलिए आपको blog बनाने से पहले topic पर अच्छे से रिसर्च कर लेनी चाहिए. इस लेख में बताये गए topic को मैंने गहन रिसर्च करके आप लोगों के समक्ष प्रस्तुत किया है। 


तो चलिए दोस्तों आपका अधिक समय न लेते हुए शुरू करते है इस लेख को और जानते हैं ब्लॉग किस टॉपिक पर बनाये विस्तार से.




Blog topic क्या है?

Blog topic जिसे कि blogging प्रोफेशन में ब्लॉगिंग Niche भी कहा जाता है, यह एक विषय होता है जिस पर blogging की जाती है. जैसे किसी blog में हेल्थ के बारे में लेख प्रकाशित किये जाते हैं तो उस blog का topic Health है. इसी प्रकार से अलग – अलग topic होते हैं जिन पर blogging की जाती है.


Blog किस topic पर बनायें?

आपको कभी भी दुसरे blog को देखकर blogging नहीं करनी चाहिए क्योंकि इससे आप ज्यादा लम्बे समय तक blog नहीं लिख पायेंगे और ना ही आपको लिखने में मजा आएगा.


Blog हमेशा ऐसे subject पर बनाना चाहिए जिस subject में आपको Interest है, क्योंकि ऐसे subject में आप पाठकों को अन्य blog की तुलना में सबसे ज्यादा इनफार्मेशन दे सकते हैं, और आपको आर्टिकल लिखने में भी बोरियत महसूस नहीं होगी. Niche सेलेक्ट करना शुरुवात में सभी blogger को बहुत कठिन लगता है, इसलिए मैंने आपको हिंदी ब्लॉगिंग के लिए कुछ बेस्ट topic बतायें हैं जिन पर आप अपना blog शुरू कर सकते हैं.



हिन्दी ब्लॉगिंग के लिए बेस्ट Niche

Blog topic सेलेक्ट करने से पहले आपको बहुत चीजों पर ध्यान देना पड़ता है, जैसे Difficulty, CPC, Search Volume, intrest आदि. इसमें काफी रिसर्च की आवश्यकता होती है, इसलिए जो blog topic हमने आपको बतायें हैं उन पर blog बनाने से पहले आप भी एक बार रिसर्च जरुर कर लें.


तो चलिए शुरू करते हैं लेख को और जानते हैं blog किस topic पर बनायें.


1 – पैसे कमायें (Earn Money)

 हर कोई व्यक्ति पैसे कमाना चाहता है, इसलिए लोग इन्टरनेट पर पैसे कमाने से सम्बंधित जानकारी खोजते हैं. आप पैसे कैसे कमायें उस पर एक हिन्दी blog बना सकते हैं, इस topic के blog से आप आगे भविष्य में अच्छी कमाई करेंगे. पैसे कमाने से सम्बंधित कुछ topic निम्नलिखित हैं –


Online पैसे कैसे कमायें

गाँव में कैसे पैसे कमायें

घर बैठे पैसे कैसे कमायें

पैसे कमाने वाले app

पैसे कमाने वाली website इत्यादि.

2 – बिजनेस आईडिया (Business Idea)

आज का युवा nokri के बजाय बिजनेस पर अधिक फोकस करता है, इसलिए internet पर बिजनेस से सम्बंधित हिन्दी कीवर्ड भी बहुत अधिक search किये जाते हैं. आप एक ऐसा blog बना सकते हैं जिसमें विभिन्न प्रकार के व्यवसायों को start कैसे करें, new बिजनेस आईडिया आदि विषयों पर आर्टिकल लिख सकते हैं. बिजनेस आईडिया blog से आप अनेक प्रकार से पैसे कमा सकते हैं.


बिज़नस आईडिया blog से सम्बंधित कुछ topic निम्नलिखित हैं –


Online बिजनेस आईडिया

कम निवेश में बिजनेस कैसे करें

मोमबत्ती का बिजनेस कैसे करें

महिलाओं के लिए सबसे अच्छा बिजनेस कोन सा है आदि.

3 – डिजिटल मार्केटिंग (Digital Marketing)

अगर आपको डिजिटल marketing की अच्छी नॉलेज है तो आप डिजिटल marketing पर हिंदी में blog बना सकते हैं. आजकल हर कोई अपने बिजनेस को ऑनलाइन लाना चाहता है जिसके लिए डिजिटल marketing की नॉलेज होनी आवश्यक है. इसलिए लोग google पर डिजिटल marketing से सम्बंधित जानकारी को खोजते रहते हैं.


इसके अलावा कई युवा जो घर बैठे पैसे कमाना चाहते हैं वह भी डिजिटल marketing के बारे में search करते रहते हैं. इसलिए blog शुरू करने के लिए यह एक अच्छा topic है. आप डिजिटल marketing blog के द्वारा अपनी एजेंसी भी  शुरू कर सकते हैं. डिजिटल marketing एक बहुत बडा Niche है आप पुरे विषय को भी एक blog में कवर कर सकते हैं या फिर एक Micro Niche blog बना सकते हैं.


डिजिटल marketing blog के लिए कुछ topic निम्नलिखित हैं –


डिजिटल marketing क्या है

ब्लॉगिंग क्या है

SEO क्या है और उसे कैसे करें

Email मार्केटिंग क्या है

Content marketing क्या है आदि.

4 – ऑनलाइन ट्रेडिंग (Online Trading)

भारत के कई युवा online ट्रेडिंग की तरफ भी आकर्षित हो रहे हैं, क्योंकि आज के समय में ट्रेडिंग करना बहुत ही आसान हो गया है. आप online एप्लीकेशन के द्वारा trading करके पैसे कमा सकते हैं. हिन्दी भाषा में online ट्रेडिंग पर blog बनाना वर्तमान समय में एक फायदे का सौदा हो गया है. आप निम्नलिखित विषयों को ट्रेडिंग blog में कवर कर सकते हैं.


बेस्ट ट्रेडिंग app

Crypto currency में ट्रेडिंग कैसे करें

शेयर बाजार में ट्रेडिंग कैसे करें

Trading app रिव्यु आदि.

5 – शेयर बाजार (Share Market)

भारत का हर युवा आज जागरूक है, वह जानता है कि पैसों को invest करके ही ज्यादा पैसा कमाया जाता है. इसलिए वह online शेयर बाजार की बारीकियों के बारे में सीखना चाहता है. अगर आपको share market में अच्छा नॉलेज है तो आप इससे सम्बंधित एक blog बना सकते हैं और लोगों को share market के बारे में सही जानकारी दे सकते हैं.


शेयर बाजार blog में आप निम्नलिखित topic को कवर कर सकते हैं –


Share market क्या है

शेयर कैसे खरीदें

Stock ब्रोकर क्या है

Mutual funds क्या है

स्टॉक एक्सचेंज क्या है आदि.

6 – क्रिप्टोकरेंसी (Crypto Currency)

क्रिप्टोकरेंसी पिछले कई सालों से एक चर्चित विषय है, इसलिए इसके बारे में बहुत सारे लोग internet पर खोजते रहते हैं. 2025 में क्रिप्टोकरेंसी पर blog बनाना भी आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है. क्रिप्टोकरेंसी blog में आप निम्नलिखित विषयों पर article लिख सकते हैं –


Crypto currancy क्या है

Crypto currancy से पैसे कैसे कमायें

भिन्न – भिन्न crypto currancy के बारे में बता सकते हैं (जैसे बिटकॉइन, इथेरियम आदि)

Crypto ट्रेडिंग app आदि,

7 – नोकरी (Job Portal)

नोकरी एक ऐसा विषय है जिसके बारे में आज भी  लोग search करते है और भविष्य में भी करते रहेंगे. आप एक Job Portal बना सकते हैं और उसमें सरकारी नोकरी, private नोकरी में वेकेंसी आदि विषयों के बारे में बता सकते हैं.


नोकरी website में traffic और पैसे बहुत हैं लेकिन आपको अन्य blog की तुलना में इसमें ज्यादा मेहनत करनी होगी. क्योंकि एक भी गलत और Outdated जानकारी आपके blog की ranking को डाउन कर सकती है.


8 – सरकारी योजना (Government Scheme)

सरकार समय – समय पर बहुत सारी scheme निकालते रहती है, जिसके बारे में लोग google पर search करते हैं. अगर आप सरकारी योजना से सम्बंधित एक blog बनाते हैं तो आपके blog पर बहुत ज्यादा traffic होगा. आप सरकार के द्वारा निकाले जाने वाली हर एक scheme को अपने blog में कवर कर सकते हैं.


9 – बैंकिंग (Banking)

Banking एक Evergreen topic है जिसके विषय में लोग हमेशा जानने के लिए इच्छुक रहते हैं. आप banking से Related एक blog बना सकते हैं जिसमें लोगों को bank लोन, bank में खाता खुलवाना, bank की किसी समस्या का समाधान आदि के बारे में लिख सकते हैं. 2025 में ब्लॉगिंग के लिए banking एक Best Niche है.


10 – प्रौद्योगिकी (Technology)

आज जिस युग में हम जी रहे हैं वह technology का युग है, technology दिन – प्रतिदिन विकास करती ही जा रही है. इसलिए technology के विषय में लोग हमेशा ही search करते हैं. Technology एक बहुत बड़ा topic है आप इसे narrow down करके एक blog बना सकते हैं. Technology पर आप निम्न विषयों पर blog बना सकते हैं.


Internet

Computer

Gadgets

Software

मोबाइल डिवाइस इत्यादि.

11 – स्वास्थ (Health)

यदि आपके पास Health से related जानकारी है तभी आप health पर blog बनायें, बिना जानकारी के स्वास्थ सम्बंधित blog को google पर रैंक नहीं कराता है. क्योंकि यह YMYL Your Money Your Life website के अंतर्गत आता है जिसमें Google EAT ranking में एक महत्वपूर्ण factor है.


स्वास्थ blog में traffic बहुत अधिक होता है क्योंकि अधिकांश लोगों को कुछ न कुछ problem रहती है. इसलिए अगर आप जानकारी के साथ स्वास्थ पर blog बनाते हैं तो भविष्य में आपको बहुत ज्यादा लाभ मिलेगा. Health भी एक बहुत बड़ा विषय है जिसे आप सिमित करके blog बना सकते हैं. Health blog के लिए कुछ topic निम्नलिखित हैं –


दवाइयां

Weight loss

सुन्दरता

व्यायाम और yoga

Nutrition (पोषण) और सेहत आदि.

12 – मनोरंजन (Entertainment)

मनोरंजन सबके जीवन में बहुत जरुरी होता है, ज्यादातर लोग अपने खाली समय में मनोरंजन की चीजें देखते और पढ़ते हैं. इसलिए मनोरंजन पर blog बनाना आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है. मनोरंजन के अन्दर आप निम्न विषयों पर blog बना सकते हैं.


Movie रिव्यु

Web series रिव्यु

Jokes आदि.

13 – भोजन (Food)

भारतीय लोग खाने के ज्यादा शौक़ीन होते हैं, इसलिए लोग internet पर विभिन्न व्यंजनों की recipe खोजते रहते हैं. अगर आपको खाना बनाने में रूचि है और आपको नयी – नयी Dish बनाना पसंद है तो आप एक Food Blog बना सकते हैं और उसमें अलग – अलग खानों की recipe बता सकते हैं. Food Blog पर भी बहुत अधिक traffic रहता है.


14 – शिक्षा (Education)

अगर आप पढाई में अच्छे हैं तो education से Related भी blog बना सकते हैं. Education blog में आपको लिखने के लिए कंटेंट की कमी नहीं पड़ने वाली है. आप विभिन्न Subject के Notes blog के माध्यम से छात्रों को दे सकते हैं. Education blog में traffic भी अच्छा रहता है और कमाई के लिए भी अनेक विकल्प होते हैं.


15 – कृषि (Agriculture)

भारत एक कृषि प्रधान देश है जहां ज्यादातर भू – भाग में खेती की जाती है. गाँव में लोग internet की वजह से खेती से जुडी़ जानकारी internet से लेते हैं. आप कृषि पर आधारित एक blog बना सकते हैं जिसमें आप तरह तरह की फसलों की जानकारी, कीटनाशक, फसल को सुरक्षित रखने आदि के विषय में जानकारी दे सकते हैं.


16 – यात्रा ब्लॉग (Travel Blog)

जिन लोगों को घूमने – फिरने का शौक है उनके लिए travel blog बनाना सबसे best है. आप travel blog में अपने अनुभवों, अलग – अलग स्थानों आदि के बारे में बता सकते हैं. Travel blog से भी अच्छी कमाई होती है.


17 – खेल (Sports Blog)

भारत में खेलों को बहुत ज्यादा प्यार किया जाता है, अगर आपको भी sports में रूचि है तो आप खेलों से सम्बंधित blog बना सकते हैं. इस प्रकार के blog में आप आने वाले matches, Match Preview आदि के विषय में जानकारी दे सकते हैं. Sports एक बहुत Competitive Niche है. अगर आपके sports कि जानकारी है तभी आप sports blog बनायें, क्योंकि इस प्रकार के blog में आपको event के समय एक दिन में 8 – 10 पोस्ट भी publish करने पड़ सकते हैं.


18 – गेमिंग ब्लॉग (Gaming Blog)

Online गेमिंग industry बहुत तेजी से बढती जा रही है, आजकल के बच्चे और युवा हर कोई अपने mobile में कुछ न कुछ game खेलते रहते हैं. अगर आप भी game खेलने के शौकीन हैं तो game से Related blog बना सकते हैं. इस प्रकार के blog में आप गेम के Redeem Code, game में किसी समस्या का समाधान, game खेलने के लिए best डिवाइस आदि विषयों पर आर्टिकल लिख सकते हैं.


19 – प्रेरणा (Motivation Blog)

जीवन में कई बार हमारे सामने ऐसा समय आता है जब हम निराश होकर हार मानने लगते हैं,तब इस स्थिति में काम आता है motivation. जब लोगों को अपने जीवन में निराशा मिलती है तब वह internet पर खुद को motivate करने के लिए Quotes, Story आदि पढ़ते हैं. इसलिए Motivation पर blog बनाना भी एक अच्छा विकल्प हो सकता है. लेकिन  इसमें भी बहुत Competitive Niche है.


20 – न्यूज़ ब्लॉग (News Blog)

अगर आप 3 – 4 दोस्त हैं तो मिलकर एक news blog बना सकते हैं. News Blog में आपको विभिन्न विषयों पर Treding topic पर जल्दी से जल्दी article लिखना पड़ता है तभी blog पर traffic आता है.


अगर आप blog को अकेले शुरू करना चाहते हैं तो हमारा सुझाव है कि आप news blog या treding topic पर blog मत बनाना, क्योंकि इसमें आपको बहुत ज्यादा  मेहनत करनी होगी, और प्रत्येक दिन 8 से 10 article पब्लिश करने होते हैं. अगर आप अकेले news blog बनाते हैं तो आप पर बहुत ज्यादा Workload हो जायेगा.


कुछ अन्य blog topic

इनके अलावा भी कुछ ऐसे topic हैं जिस पर आप blog बना सकते हैं, कुछ topic हमने आपको नीचे बताये हैं –


21 – जीवन कथा (biography) 

22 – निबंध (essay) 

23 – Quotes

24 – रोचक तथ्य (interesting facts) 

25 – आत्मसुधार (self Improvement) 

26 – आध्य्मिकता (spirituality) 

27 – Product Review blog

आपको लेख में बताये गए जिस topic पर Interest है उस topic पर अपना हिन्दी blog बना सकते हैं, और अगर आप नियमित रूप से अपने blog में काम करेंगे तो 1 साल के बाद आप अच्छी खासी कमाई भी करने लगेंगे.


दोस्तों अंत में एक बात कहना चाहता हूँ कि अगर आप research करोगे तो आपको 1000 से ज्यादा topic भी मिल जायेंगे, लेकिन आपको शुरूआत में हमेशा उसी topic पर blog बनाना चाहिए जिसमें आपको Interest है और जब आप सीख जायेंगे और blog से earning शुरू हो जायेगी तब आप चाहें तो content राइटर Hire करके दुसरे topic पर भी blog बना सकते हैं.


इस लेख में इतना ही, हमें पूरी उम्मीद है कि आपको हमारे द्वारा लिखा गया यह लेख Blog किस Topic पर बनाये जरुर पसंद आया होगा, इस लेख को social media पर अपने friends के साथ भी जरुर share करें और इसी प्रकार के लेख पढने के लिए हमारे blog पर आते रहिये.


लेख को अंत तक पढने के लिए आप सब का धन्यवाद||