क्या आप जानना चाहते हैं facebook पेज से पैसा कैसे कमायें, Facebook Page से पैसे कैसे कमाये और facebook पेज से पैसे कमाने के तरीके तो इस आर्टिकल को पूरा अंत तक जरुर पढ़ें.
कई सारे लोगों को यह सुनकर भी आश्चर्य होता है कि facebook से पैसे भी कमाये जाते हैं, क्योंकि ज्यादातर लोग अपने फोटो शेयर करने, लाइक, कमेंट करने आदि के लिए facebook उपयोग करते हैं. लेकिन आप facebook पर एक प्रोफेशनल पेज बनाकर हर महीने लाखों रूपये कमा सकते हैं.
जी हाँ दोस्तों आपने बिल्कुल सही पढ़ा, क्योंकि कई सारे लोग Already facebook पेज बनाकर अच्छी – खासी कमाई कर रहे हैं. आपने facebook पर बहुत सारे पेज देखे होंगे जिनमें लाखों की संख्या में फॉलोवर होते हैं, उन सभी पेज के owner अलग - अलग तरीकों से facebook पेज से पैसे कमाते हैं.
यदि आप facebook का उपयोग केवल Time Pass के लिए करते हैं तो मुझे पूरी उम्मीद है इस आर्टिकल को पढने के बाद आप अपने समय का सही उपयोग करके facebook से पैसे कमा पायेंगे. तो चलिए दोस्तों बिना समय गंवाए शुरू करते हैं आर्टिकल को और जानते हैं facebook पेज से पैसे कैसे कमायें.
▶️facebook पेज से पैसा कैसे कमायें🔽
facebook पेज से पैसे कमाने के तरीकों के बारे में जानने से पहले आपको facebook पेज से पैसे कमाने की सही प्रोसेस पता होनी चाहिए. अगर आपको सही प्रोसेस पता है तभी आप facebook पेज से पैसे कमा सकते हैं. facebook पेज से पैसे कमाने की प्रोसेस निम्नलिखित है.
⏩सबसे पहले एक Niche Select करें. Niche एक विषय होता है जिससे सम्बंधित कंटेंट आप facebook पेज में पोस्ट करेंगे.
⏩एक प्रोफेशनल facebook पेज बनायें.
⏩facebook पेज पर नियमित रूप से कंटेंट पब्लिश कीजिये.
⏩Regular विडियो अपलोड करने से आपके facebook पेज में फॉलोवर की संख्या में वृद्धि होगी.
⏩अपने फॉलोवर की सहायता करें, और उनके कमेंट में महत्वपूर्ण प्रश्नों का जवाब दें, इसके आपके फॉलोवर का Trust आप पर बनेगा.
⏩जब आपके Follower बढ़ जायेंगे तभी आप facebook पेज से पैसे कमा सकते हैं.
यह facebook पेज से पैसे कमाने का एक Roadmap है. ध्यान दें कि बिना फॉलोवर के आप facebook पेज से पैसे नहीं कमा सकते हैं. चाहें आप facebook पर Paid Ads चलाकर भी फॉलोवर बढ़ा सकते हैं.
I hope कि आपको facebook पेज से पैसा कैसे कमायें के लिए एक RoadMap मिल गया होगा. अब facebook से पैसे कमाने के तरीकों के बारे में जानते हैं.
▶️facebook पेज से पैसे कमाने का तरीका🔽
जब आप एक प्रोफेशनल facebook पेज बना लेते हैं, और उसमें Follower बढ़ा लेते हैं तो इसके बाद बारी आती है facebook पेज से पैसे कमाने की. facebook पेज से पैसे कमाने के 8 सबसे लोकप्रिय तरीकों के बारे में हमने आपको इस लेख में आगे बताया है.
#1 ➡️ Affiliate Marketing से पैसे कमायें⬇️
यदि आप इन्टरनेट पर ऑनलाइन पैसे कमाने के तरीकों के बारे में सर्च करेंगे तो आपको Affiliate Marketing आपको टॉप 3 में मिल जायेगी. आप facebook पेज के द्वारा affiliate marketing कर सकते हैं और पैसे कमा सकते हैं.
जो लोग affiliate marketing के बार में नहीं जानते हैं, उनकी जानकारी के लिए बता दूँ, affiliate marketing एक ऐसी marketing होती है जिसमें आपको किसी कंपनी के प्रोडक्ट को अपनी marketing स्किल के द्वारा प्रमोट करना होता है और हर एक बिक्री पर आपको कुछ कमीशन मिलता है.
आप जिस भी कंपनी के लिए affiliate marketing करते हैं वह कंपनी आपको एक यूनिक link देती है जिसे कि affiliate लिंक कहते हैं. आपको इसी link के द्वारा प्रोडक्ट को प्रमोट करना होता है और जब यूजर आपकी link पर क्लिक करता है तो उसके ब्राउज़र में एक कुकी बन जाती है. इसके बाद जब यूजर प्रोडक्ट खरीदता है तो कंपनी कुछ प्रतिशत कमिशन आपको देती है.
affiliate marketing करने के लिए पहले आपको अपने facebook पेज के Niche से Related affiliate प्रोग्राम को ज्वाइन करना होता है, और फिर प्रोडक्ट के विषय में एक कंटेंट बनाकर अपनी affiliate लिंक देनी होती है. इस प्रकार से आप affiliate marketing कर सकते हैं और इससे पैसे कमा सकते हैं.
आप facebook पेज पर affiliate प्रोडक्ट के लिए विज्ञापन चलाकर ज्यादा बिक्री कर सकते हैं और ज्यादा पैसे कमा सकते हैं. लेकिन विज्ञापन चलाने के लिए आपको पैसे खर्च करने पड़ेंगे.
एक Beginner के लिए कुछ लोकप्रिय affiliate प्रोग्राम हमने नीचे आपको Suggest किये हैं. ध्यान रखें कि आप अपने Niche से सम्बंधित affiliate प्रोग्राम को ज्वाइन करें.
⏩Amazon Associate
⏩Clickbank
⏩Digistore 24
⏩Hostinger
#2 ➡️ Paid Promotion करके पैसे कमायें⬇️
जब आपके facebook पेज पर अच्छे – खासे फॉलोवर हो जाते हैं तो कई सारी कंपनियां आपसे अपने प्रोडक्ट प्रमोशन के लिए contact करेंगीं. आपको अपने किसी कंटेंट में कंपनी के प्रोडक्ट के बारे में बताना होता है, इसके लिए आप मन पसंद चार्ज कर सकते हैं.
आपने कई सारी विडियो में देखा होगा जहाँ पर क्रिएटर अपने विडियो के बीच में किसी कंपनी के प्रोडक्ट के बारे में बताते हैं, यही paid प्रमोशन है. कंपनियां आपके facebook पेज फॉलोवर के आधार पर Deal Final करती हैं.
#3 ➡️ facebook पेज को मोनेटाइज करके पैसे कमायें⬇️
जब आप facebook पर कोई विडियो देखते हैं तो आपने देखा होगा कि आपको विडियो के बीच में Ads देखने को मिलते हैं, यह Ads facebook ही प्लेस करता है, और बदले में पेज ownee को पैसे देता है. अगर आप भी अपने facebook पेज में विडियो कंटेंट पोस्ट करते हैं तो आप भी facebook पेज को मोनेटाइज करके पैसे कमा सकते हैं.
facebook पेज के Monetization क्राइटेरिया निम्नलिखित है –
⏩आपके facebook पेज पर कम से कम 10 हजार फॉलोवर होने चाहिए.
⏩पिछले 60 दिनों में आपके पेज पर कम से कम 6 लाख Watch minute होनी चाहिए.
⏩आपके पेज पर कम से कम 5 एक्टिव विडियो होनी चाहिए.
यदि आपने facebook पेज के Monetization क्राइटेरिया को कम्पलीट कर लिया है तो, आपको facebook पेज में Creator Studio वाले विकल्प पर क्लिक करना है और यहाँ पर आपका Monetize का विकल्प on हो जायेगा.
आप कुछ इनफार्मेशन को भरकर Monetization की प्रोसेस को कम्पलीट करें. इसके 24 से 48 घंटे के बाद आपके विडियो पर Ads चलने लगेगी. इस प्रकार से आप facebook पेज को मोनेटाइज करके पैसे कमा सकते हैं.
#4 ➡️ URL Shortener से पैसे कमायें⬇️
URL Shortener एक प्रकार की वेबसाइट होती है जिसके द्वारा आप किसी भी लिंक को Short कर सकते हैं और उस Short लिंक को अपने facebook पेज में शेयर कर सकते हैं. जब कोई यूजर उस Short लिंक पर क्लिक करता है तो वह Main वेबसाइट में Redirect होने से पहले उस URL Shortener वेबसाइट में Redirect होता है जहाँ से लिंक Short की गयी है.
यूजर के द्वारा इस Short लिंक पर क्लिक करने के link shortener वेबसाइट आपको Pay करती है, जितने ज्यादा यूजर शॉर्ट link पर क्लिक करेंगे उतनी ही ज्यादा आपकी कमाई भी होगी.
URL Shortener से पैसे कमाने के लिए पहले आपको इन वेबसाइट पर अपना अकाउंट बनाना पड़ता है और फिर आप किसी link को शॉर्ट कर सकते हैं. जितने लोगों ने लिंक पर क्लिक किया और आपने जितने पैसे कमायें वह सब आप URL Shortener वेबसाइट के डैशबोर्ड पर देख सकते हैं.
कुछ लोकप्रिय URL Shortener वेबसाइट हमने आपको नीचे Suggest की हैं –
⏩adf.ly
⏩shorte.st
⏩bitly.com
#5 ➡️ Refer and Earn App से पैसे कमायें⬇️
Play Store पर आपको अनेक सारी ऐसी एप्लीकेशन मिल जायेंगी, जो Refer करने का अच्छा पैसा देती हैं. आप ऐसी application को डाउनलोड कर सकते हैं और उनके Refer and Earn प्रोग्राम को join कर सकते हैं.
इसके बाद आप application को अपने facebook पेज से प्रमोट कीजिये. जब कोई यूजर आपके Referral कोड या लिंक से एप्प को डाउनलोड करके उसमें account बनाता है तो आपको कुछ पैसे मिलते हैं. इन पैसों को आप अपने Paytm Wallet या बैंक account में ट्रान्सफर कर सकते हैं.
#6 ➡️ खुद के प्रोडक्ट बेचकर पैसे कमायें⬇️
यदि आपका कोई डिजिटल प्रोडक्ट है जैसे eBook, सॉफ्टवेयर या कोई ऑनलाइन कोर्स, तो आप अपने facebook पेज के द्वारा प्रोडक्ट को प्रमोट करके बिक्री को बढ़ाकर पैसे कमा सकते हैं. अगर आपके facebook पेज पर कम Follower हैं तो आप faceboo paid विज्ञापन भी चला सकते हैं.
#7 ➡️ अपनी सर्विस बेचकर पैसे कमायें⬇️
अगर आप किसी भी प्रकार की सर्विस देते हैं तो facebook पेज के द्वारा अपने लिए ज्यादा क्लाइंट खोज सकते हैं. facebook का उपयोग लगभग हर वर्ग और केटेगरी के लोग करते हैं इसलिए facebook में क्लाइंट को Find करना थोडा आसान होता है. अगर आप अपनी सर्विस से Related Niche पर facebook पेज बनाते हैं तो आसानी से क्लाइंट Find कर सकते हैं.
उदाहरण के लिए माना आप डिजिटल marketing की सर्विस देते हैं, तो आप डिजिटल marketing पर अपना facebook पेज बना सकते हैं, और डिजिटल marketing सर्विस जैसे SEO, social media marketing, कंटेंट राइटिंग, वेब डिजाइनिंग आदि सर्विस Provide कर सकते हैं.
#8 ➡️ facebook पेज बेचकर पैसे कमायें⬇️
यदि आप ऊपर बताये गए तरीकों के द्वारा facebook पेज से पैसे नहीं कमाना चाहते हैं तो आप अपने facebook पेज को sell करके भी पैसे कमा सकते हैं. आप थोडा बहुत रिसर्च करेंगे तो आपको अपने पेज के लिए कई सारे buyer मिल जायेंगे.
लेकिन कोई भी व्यक्ति तभी facebook पेज खरीदेगा जब आपके facebook पेज में अच्छे फॉलोवर्स होंगे, और आपका पेज किसी एक Niche पर होगा. इसके अलावा buyer facebook पेज पर यूजर Engagement भी देखता है, यानि आपके फॉलोवर्स पेज के पोस्ट पर लाइक, कमेंट या शेयर कर रहे हैं या नहीं. लेकिन facebook पेज बेचने पर आप इस बात का ध्यान रखें कि किसी Fraud आदमी को पेज बेचने से बचें.
निष्कर्ष ➡️ Facebook Page Se Paise Kaise Kamaye⬇️
आज के इस लेख के द्वारा हमने आपको facebook पेज से पैसा कैसे कमायें के बारे में जानकारी दी है, इस लेख में आपको 8 ऐसे Genuine तरीकों के बारे में बताया है जिनके द्वारा आप आसानी से facebook पेज बनाकर पैसे कमा सकते हैं. उम्मीद करते हैं दोस्तों आपको हमारा यह लेख पसंद आया होगा, इस लेख को social media पर अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करें और उन्हें भी facebook से पैसे कमाने के तरीकों के बारे में बताये.
लेख को अंत तक पढने के लिए आप सब का धन्यवाद||

0 टिप्पणियाँ