आज के समय में लोग ऑफलाइन से ज्यादा online शॉपिंग करते हैं, इसलिए सभी बिज़नस online की तरफ बढ़ रहे हैं. यदि आपका कोई बिज़नस है या फिर आपके पास कोई प्रोडक्ट है तो आप उसे Amazon के द्वारा online बेच सकते हैं, इसके लिए आपको Amazon Seller बनना पड़ता है.
अगर आप Amazon Seller कैसे बने की पूरी प्रोसेस जानना चाहते हैं तो इस लेख को अंत तक पढ़ें. इसमें हमने आपको Amazon सेलर के बारे में पूरी जानकारी दी है.
इस लेख में आपको जानने को मिलेगा कि Amazon Seller क्या है, Amazon सेलर बनने के फायदे, Amazon सेलर बनने के लिए जरुरी दस्तावेज, Amazon पर सेलर कैसे बने और Amazon सेलर बनकर पैसे कैसे कमायें. तो चलिए दोस्तों आपका ज्यादा समय ना लेते हुए शुरू करते हैं इस लेख को.
▶️Amazon सेलर क्या है (Amazon Seller Kya Hai)
Amazon Seller एक Third Party विक्रेता होता है जो Amazon पर अपने प्रोडक्ट को बेचने के लिए लिस्ट करवा सकता है. एक Seller अपने किसी भी प्रोडक्ट को लिस्ट करवा सकता है, प्रोडक्ट की प्राइस तय कर सकता है और प्रोडक्ट को मार्केट कर सकता है. सेलर डैशबोर्ड के द्वारा विक्रेता अपने प्रोडक्ट की इन्वेंट्री, प्राइस, रिपोर्ट, विज्ञापन आदि को मैनेज और मॉनिटर कर सकते है.
जब सेलर का कोई प्रोडक्ट Amazon पर बिकता है तो इसका कुछ प्रतिशत Amazon रख लेता है और बाकी का पैसा सेलर को दे दिया जाता है. आप अपने किसी भी प्रकार के प्रोडक्ट को Amazon पर बेच सकते हैं.
कुल मिलाकर कहें तो Amazon सेलर एक तीसरे पक्ष का विक्रेता होता है जो Amazon पर अपने प्रोडक्ट को बेच सकता है.
▶️Amazon सेलर बनने के फायदे
अगर आप Amazon पर अपना सामान बेचते हैं तो इसके आपको अनेक सारे फायदे मिलते हैं. इसके कुछ फायदे निम्नलिखित हैं –
⏩Amazon पर प्रतिदिन लाखों – करोड़ों लोग आते हैं और Shopping करते हैं. आप Amazon सेलर बनकर अपने प्रोडक्ट को घर बैठे ही लाखों लोगों तक पहुंचा सकते हैं.
⏩लोगों के बीच Amazon एक भरोसेमंद online प्लेटफ़ॉर्म है, आप Amazon सेलर बनकर Amazon की विश्वसनीयता का लाभ अपने बिजनेस के ब्रांडिग के लिए कर सकते हैं.
⏩Amazon पर आपको बन – बनाये कस्टमर मिल जाते हैं, आपको प्रोडक्ट के प्रचार के लिए अधिक पैसा खर्च नहीं करना पड़ता है.
⏩आप अपनी प्रोडक्ट की बिक्री बढ़ा सकते हैं.
⏩Amazon सेलर बनकर आप घर बैठे online अपने बिज़नस को मैनेज कर सकते हैं.
⏩आप सीमित प्रोडक्ट के साथ भी अपने बिज़नस को online ला सकते हैं.
⏩Amazon सेलर बनने के लिए जरुरी दस्तावेज
▶️Amazon सेलर बनने के लिए आपको निम्नलिखित दस्तावेजों की जरुरत पड़ती है.
⏩आपकी बिजनेस डिटेल
⏩आपका कांटेक्ट नंबर (ईमेल ID और फोन नंबर)
⏩बिज़नस की कुछ बेसिक इनफार्मेशन
⏩आपकी बैंक डिटेल
⏩PAN नंबर
⏩GST नंबर
आप इन इनफार्मेशन के साथ Amazon सेलर बन सकते हैं.
▶️Amazon पर सेलर कैसे बनें (Amazon Seller Kaise Bane)
यह लेख का सबसे मुख्य भाग है जिसमें हम जानेंगे Amazon Seller कैसे बने की पूरी प्रोसेस स्टेपवाइज. आप नीचे बताये गए स्टेप को फॉलो करके Amazon पर सेलर बन सकते हैं.
#1 ➡️ Amazon सेलर वेबसाइट ओपन करें
Amazon सेलर बनने के लिए आपको सबसे पहले Amazon Seller account बनाना पड़ता है. जिसे कि आप केवल 10 से 15 मिनट में बना सकते हैं.
Amazon Seller Account बनाने के लिए आपको सबसे पहले Amazon Seller Central की वेबसाइट में जाना होगा. यहाँ पर आपके सामने नीचे इमेज के अनुरूप वेबपेज ओपन हो जाएगा, आप Start Selling पर क्लिक कीजिये.
#2 ➡️ Amazon account बनायें
इसके बाद आपके सामने एक नया वेबपेज ओपन हो जायेगा जिसमें आप Amazon पर account बना सकते हैं. अगर आपके पास Already Amazon account है तो आपको यूजरनाम और पासवर्ड डालकर अपने Amazon account में Login कर लेना है.
⏩ यदि आपके पास Amazon account नहीं है तो Create your Amazon Account पर क्लिक करें और निम्न इनफार्मेशन को Fill करके अपना Amazon Account बना लीजिये.
⏩Your Name – अपना नाम डालिए.
⏩Mobile Number – अपने 10 अंकों का मोबाइल नंबर दर्ज करें.
⏩Email – यह फील्ड ऑप्शनल है, लेकिन फिर भी हम आपको सलाह देंगे कि आप अपनी Email ID जरुर इंटर करें.
⏩Password – एक Strong पासवर्ड बना लीजिये जो कि आपको आसानी से याद रहेगा.
⏩यह सारी इनफार्मेशन Fill करके नीचे Continue वाले विकल्प पर क्लिक करें. इसके बाद आपके सामने एक नया पेज ओपन हो जायेगा जिसमें आपको OTP Verify करना है. जो मोबाइल नंबर आपने दर्ज किया है उसमें एक OTP आयेगा आप OTP इंटर करके Verify करवा लीजिये.
⏩अंत में आपको ईमेल ID और पासवर्ड (जो आपने सबसे पहले डाला था) के द्वारा अपने Amazon account में Login कर लेना है.
इस प्रकार से Amazon पर आपका account बन जायेगा. इस account के द्वारा आप Amazon से Shopping कर सकते हैं, लेकिन आपको Seller Account बनाना है.
#3 ➡️ Amazon सेलर account बनायें
Amazon Seller Kaise Bane का यह सबसे मग्त्वापूर्ण भाग है, इसकिये सभी इनफार्मेशन को ध्यानपूर्वक भरें.
Amazon सेलर account बनाने के लिए Form आपके सामने ओपन हो जायेगा. आपको 4 स्टेप में इस Form को Complete Fill करके Amazon Seller account बनाना होता है.
⏩ सबसे पहले आपको बिज़नस नाम डालने के लिए कहा जायेगा. आप अपने बिज़नस का नाम दर्ज करें और Seller Agreement वाले बॉक्स को टिक करके Continue वाले बटन पर क्लिक करें.
⏩इसके बाद आप अपने Store का नाम दे दीजिये और अपने प्रोडक्ट की केटेगरी को सेलेक्ट करें, इस पेज में आपको अपना बिज़नस एड्रेस भी Fill करना है. यहाँ पर आपको वही एड्रेस Fill करना है जहाँ से Amazon आपके प्हरोडक्ट को Pick कर सकता है. यह सब इनफार्मेशन डालने के बाद Continue पर क्लिक करें.
⏩ इसके बाद आपको Shipping Method Select करना है. इसमें आपके पास 3 विकल्प होते हैं –
Amazon FBA ➡️ आप Amazon FBA प्रोग्राम को ज्वाइन करके Shipping करवा सकते हैं. इसमें प्रोडक्ट डिलीवर करवाने का पूरा जिम्मा Amazon का होता है, इस सर्विस के बदले में Amazon आपसे कुछ पैसे लेता है.
Amazon Easy Ship ➡️ आप Amazon के द्वारा भी प्रोडक्ट की Shipping करवा सकते हैं, यानि Amazon के लोग आपके पास आयेंगे और प्रोडक्ट को ले जायेंगे. लेकिन आपको प्रोडक्ट पैक करके रखना पड़ेगा.
Self Ship ➡️ आप खुद के द्वारा भी अपना प्रोडक्ट Ship कर सकते हैं.
Shipping Method सेलेक्ट करने के बाद आप Next वाले विकल्प पर क्लिक करें. यहाँ पर आपको 2 Step Verification Enable कर लेना है.
⏩ इसके बाद आपको Tax Detail Fill करना है, जिसमें आपको GST नंबर और PAN नंबर डालना है. यदि आपके पास अभी ये दोनों नहीं हैं तो आप will update later वाले विकल्प पर क्लिक कर सकते हैं. और फिर Next वाले बटन पर क्लिक करें. अगर आप Book को बेचना चाहते हैं तो आपको GST डिटेल देने के जरुरत नहीं है.
⏩ अब आप डैशबोर्ड वाले सेक्शन में पहुँच जायेंगे जहाँ पर आपको कुछ अन्य डिटेल Fill करनी होती है, जैसे कि –
⏩आप Shipping के कितने पैसे रखना चाहते हैं, आप फ्री Shipping भी रख सकते हैं.
⏩अपनी बैंक डिटेल, जिसमें Amazon प्रोडक्ट बिक्री होने पर आपको पैसे भेजेगा.
⏩प्रोडक्ट Tax Code (यदि है तभी Fill करें अन्यथा इसे ऐसे ही रहने दें)
⏩अपने सिग्नेचर कर लीजिये. आप अपलोड भी कर सकते हैं.
⏩यह सब Detail Fill करने के बाद आप Launch Your Business पर क्लिक करें, आप Seller Dashboard में पहुँच जायेंगे. यहाँ पर Add Product वाले विकल्प के द्वारा आप प्रोडक्ट को Amazon पर लिस्ट करवा सकते हैं.
तो यह थी पूरी प्रोसेस जिसके द्वारा आप Amazon Seller बन सकते हैं. चलिए अब प्रोडक्ट लिस्ट करवाने की प्रोसेस को भी समझ लेते हैं.
#4 ➡️ प्रोडक्ट लिस्ट करें
डैशबोर्ड में आपको Add Product का एक ऑप्शन मिलेगा, इस पर क्लिक करें और अपने प्रोडक्ट की Detail जैसे फोटो, प्राइस आदि Amazon मार्केटप्लेस में Add करें. इसके बाद जब कोई कस्टमर आपका प्रोडक्ट खरीदेगा तो पैसे आपके बैंक account में आ जाते हैं.
▶️Amazon Seller बनकर पैसे कैसे कमायें
आप ऊपर बतायी गई प्रोसेस के द्वारा Amazon Seller बन सकते हैं, और अपने प्रोडक्ट को लिस्ट करवा सकते हैं. इसके बाद Amazon आपका प्रोडक्ट कस्टमर को उनके सर्च के आधार पर दिखाता है, और किसी कस्टमर को आपका प्रोडक्ट पसंद आता है तो वह Buy के लिंक पर क्लिक करके प्रोडक्ट को आर्डर है.
जब आपको आर्डर मिलने लगेंगे तो Amazon वाले आपसे प्रोडक्ट की डिलीवरी के लिए आयेंगे, इसलिए आपको प्रोडक्ट को पैक करके रखना होता है. जब प्रोडक्ट डिलीवर हो जाता है तो उसके 7 दिनों के बाद पैसे आपके बैंक account में ट्रान्सफर कर दिए जाते हैं. आप अपने सेलर डैशबोर्ड से इन्वेंटरी, रिपोर्ट, प्राइस आदि को मॉनिटर कर सकते हैं.
तो इस प्रकार से आप Amazon Seller बनकर पैसे कमा सकते हैं.
▶️Amazon सेलर के लिए कुछ टिप्स
⏩प्रोडक्ट की Clear इमेज ही अपलोड करें.
⏩Quality प्रोडक्ट बेचें, इससे आपको अच्छी रेटिंग मिलेगी और आपका प्रोडक्ट अधिक से अधिक बिकेगा.
⏩प्रोडक्ट को हमेशा समय पर पैक करके रखें ताकि डिलीवरी में देरी ना हो.
⏩सही केटेगरी का चुनाव करें, इससे Amazon आपके प्रोडक्ट को सही लोगों तक पहुंचाएगा.
⏩प्रोडक्ट में सही कीवर्ड का इस्तेमाल करें.
⏩कस्टमर को लुभाने के लिए आप फ्री Shipping रख सकते हैं.
निष्कर्ष➡️
▶️ Amazon Seller Kaise Bane in Hindi
तो दोस्तों अब आप समझ गए होंगे कि Amazon Seller Kaise Bane और Amazon सेलर बनाना आपके लिए कितना फायदेमंद है. अगर आपके पास कोई प्रोडक्ट है तो आप Amazon सेलर बनकर बिक्री को बढ़ा सकते हैं और अच्छे पैसे कमा सकते हैं.
यदि आपको Amazon सेलर account बनाने में कोई समस्या आ रही है तो आप नीचे comment box में बता सकते हैं, हम आपकी हर संभव मदद करेंगे. इस लेख में इतना ही, उम्मीद करते हैं आपको हमारे द्वारा लिखा गया यह लेख जरुर पसंद आया होगा, इस लेख को आप social media पर अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करें और Amazon पर सामान बेचने में उनकी मदद भी करें.
लेख को अंत तक पढने के लिए आप सब का धन्यवाद||






0 टिप्पणियाँ