क्या आप blog बनाने के विषय में सोच रहें हैं, यदि हाँ तो यकीन मानिए दोस्तों आपका यह निर्णय बहुत ज्यादा फायदेमंद होने वाला है. एक blog आपको Financial Freedom दिला सकता है, आपका business Next Level पर ले जा सकता है और आपको घर बैठे पैसे कमाने का मौक़ा देता है. अगर आप सही तरीके से चीजों को अमल में लाते हैं तो एक blog आपको इतनी earning कर के दे सकता है जितना आप 9 से 5 की जॉब में earn नहीं सकते हैं.



बहुत सारे लोगों को यह पता नहीं होता कि सही तरीके से blog कैसे बनायें. इसलिए वो लोग या तो अपना blog नहीं बना पाते या फिर blogging में सफल नहीं होते और इसलिए निराश होकर blogging के field को छोड़ देते हैं.


लेकिन अगर आप सच में Blogging को लेकर सिरीयस हैं तो इस लेख को अंत तक जरुर पढ़ें. क्योंकि इस लेख में मैंने आपको blog बनाने की सारी Process Step by Step बताई है. और मुझे पूरी उम्मीद है कि इस लेख को पढने के बाद आप अपना एक शानदार blog बना ही लेंगे.


तो चलिए आपका ज्यादा समय न लेते हुए शुरू करते हैं इस लेख को और जानते हैं blog कैसे बनाएं विस्तारपूर्वक.



blog क्या होता है (What is Blog in Hindi)

blog एक डिजिटल डायरी होती है जिसमें लोग अपने नॉलेज, अनुभव, ज्ञान, विचार, राय आदि को internet के माध्यम से दुनिया को share करते हैं. साथ ही साथ blog से लाखों रूपये की earning भी करते हैं. भारत में अनेक सारे ऐसे Blogger हैं जो लाखों रूपये प्रतिमाह कमा रहे हैं. जिनमें से कुछ बड़े Blogger का नाम तथा उनके blog का नाम नीचे मैंने आपको बताया है –


हर्ष अग्रवाल – Shoutmeloud.com (इंग्लिश blog)

अमित अग्रवाल – labnol.org (इंग्लिश blog)

प्रीतम नगराले – moneyconnexion.com (इंग्लिश blog)

चन्दन साहू – hindime.net (हिन्दी blog)

पवन अग्रवाल – deepawali.co.in (हिन्दी blog)

सतीश कुशवाहा – techyukti.com (हिन्दी blog)

इनके अलावा भी भारत में कई सारे ऐसे Blogger हैं जिनकी कमाई हर महीने लाखों में होती है. भारत के हिन्दी blogger को जानने के लिए आप हमारे Hindi Blog के लेख को भी पढ़ सकते हैं.


Blog Kaise Banaye (blog कैसे बनाएं)

अब मैं आपको blog बनाने की सारी प्रोसेस step by step नीचे बता रहा हूँ, जिसको फॉलो करके आप अपना blog बना सकते हैं.



blog बनाने का उद्देश्य तय करें

blog के लिए Niche चुनें

कीवर्ड रिसर्च करें

Blogging के लिए प्लेटफार्म चुनें

डोमेन और होस्टिंग खरीदें

blog का Setup करें

blog के बारे में google को बताएं

blog पर आर्टिकल लिखना शुरू करें

ऐसा आर्टिकल लिखे जो google में रैंक करें

blog को प्रमोट करें

blog को मोनेटाइज करके पैसे कमाना शुरू करें

चलिए अब इन सब process पर एक – एक कर चर्चा करते हैं.


Step 1 – अपना उद्देश्य तय करें (Decide Your Blogging Goal)

जब आप blog बनाने का निस्चित कर लें तो सबसे पहले आपको यह पता होना चाहिए कि blog बनाने के पीछे आपका लक्ष्य क्या है. क्योंकि Blog बनाने के उद्देश्य के आधार पर ही blog से आपको सफलता मिलेगी. वैसे ज्यादातर लोगों का जवाब पैसे कमाना ही होगा, जो कि सही भी है मैंने भी पैसे कमाने के लिए ही blog बनाया था.


लेकिन कई सारे लोगों का उद्देश्य अलग हो सकता है, कोई famous होने के लिए blog बनाता है तो कोई अपने शौक के लिए, वहीँ कोई अपने व्यवसाय को बढाने के लिए blog बनाता है.


इसी तरह blog के कई प्रकार होते हैं जिनका उद्देश्य अलग – अलग होता है. blog बनाने के उद्देश्य से ही पता चलता है कि आपको दिन में कितना समय देना होगा अपने blog को। 


Step 2 – blog के लिए Niche चुनें (Decide Your Blogging Niche)

Niche एक केटेगरी होती है या कहें तो एक topic होता है जिस पर Blogging की जाती है. जैसे अगर कोई blog कंप्यूटर के बारे में जानकारी देता है तो उसका विषय कंप्यूटर है. इसी प्रकार से कई सारे Niche’s हैं जिन पर blog बनाए जाते हैं.


जैसे हेल्थ, wealth, Relationship, आध्यात्मिकता. ये चारों बहुत बडे विषय हैं, आपको इनको सीमित करके विषय सेलेक्ट करना होता हैं. कुछ Blog Niche नीचे दिए गए हैं –


हेल्थ – weight loss, fitness, yoga, weight gain, दवाइयां आदि.

Wealth – ऑनलाइन पैसे कमाना, investment, business ideas, share market, जॉब पोर्टल आदि.

Relationship – dating, शादी -विवाह, Love Quotes आदि.

Spirituality (आध्यात्मिकता)– meditation, मनोविज्ञान, ज्योतिष, आत्मसुधार आदि.

निच चुनना blogging का सबसे महत्वपूर्ण भाग है, निच चुनने के बाद ही आपको आगे के step लेने होते हैं. निच चुनने में कई लोगों को Problem हो सकती है. इसलिए शुरुआत में आप अपने Interest के अनुसार ही अपनी निच पसंद करें. जिससे कि आपको आर्टिकल लिखने में बोरियत महसूस न हो, और आप unlimited कंटेंट बना सकें.


Step 3 – कीवर्ड रिसर्च करें (Do Keyword Research)

कीवर्ड किसी भी blog में traffic लाने के लिए बहुत महत्वपूर्ण होते हैं. मान लीजिये आपने Niche Decide कर लिया है, तो आप सोचिये Niche के बारे में लोग internet पर सर्च ही नहीं कर रहें होंगे तो क्या आपके blog पर traffic आएगा? नहीं आयेगा.


आपको कीवर्ड रिसर्च के द्वारा ही पता लग सकता है कि उस निच से सम्बंधित Query को लोग internet पर सर्च कर रहे हैं या नहीं. इसलिए blogging में कीवर्ड रिसर्च बहुत जरुरी होता है.


शुरुआत में ही आपको Niche Selection के बाद अपने niche के 100 Low Competition कीवर्ड को ढुढ़ लेना है ओर उसकी एक list बना लेनी है. जिससे कि आपको आर्टिकल लिखने के लिए बार – बार कीवर्ड रिसर्च करनी ना पड़े.


कई सारे ऐसे फ्री कीवर्ड रिसर्च टूल internet पर उपलब्ध हैं, जिनके द्वारा आप कीवर्ड ढूंढ सकते हैं. अगर आपके पास बजट है तो आप कीवर्ड रिसर्च करने के लिए Paid Tool जैसे कि SEMrush, Ahrefs का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.


Step 4 – Blogging के लिए प्लेटफॉर्म चुनें (Select Platform)

जब Niche से Related आपके पास 100 कीवर्ड की लिस्ट आ जाती है तो इसके बाद जरुरी यह है कि blog बनाने के लिए एक प्लेटफार्म चुनें जैसे ऑनलाइन कई सारे CMS प्लेटफॉर्म मौजूद हैं ओर वहाँ पर आप Blogging कर सकते हैं.


पर सबसे ज्यादा use होने वाले प्लेटफार्म Blogger और WordPress हैं. अगर आप जल्दी सफलता पाना चाहते हैं तो आप WordPress पर अपना blog बना सकते हैं. क्योंकि वहाँ पर आपको कई सारे Plugin और Theme मिल जाते हैं जिनके द्वारा आप अपने blog को एक बेहद आकर्षक रूप दे सकते हैं.



हालाँकि आपको WordPress में Blog बनाने से थोडा बहुत खर्चा होस्टिंग और domain में करना पड़ेगा, अगर आपके पास बजट है तो आप जरुर WordPress पर अपना blog बनायें. वरना आप Blogger पर फ्री में blog बना सकते हैं.


Step 5 – domain और होस्टिंग ख़रीदे

domain आपके blog का नाम होता है, Domain Name से ही internet में आपके blog की पहचान होती है. जैसे google.com, yahoo.com, Facebook.com है. इसी प्रकार आपको अपने blog का कुछ नाम रखना पड़ता है. Internet की दुनिया में वेबसाइट के नाम को ही domain नाम कहा जाता है. Internet पर अनेक सारी वेबसाइट मौजूद हैं जहाँ से आप domain खरीद सकते हैं, जैसे – Godaddy, Bigrock, Namecheap आदि.


अगर Blogger पर आप अपना blog बनाते हैं तो आपको फ्री में एक Subdomain मिल जायेगा जो blogspot.com होता है. अगर आप अपने blog को Professional बनाना चाहते हैं और साथ में blog को ब्रांड बनाना चाहते हैं तो आपको domain नाम में जरुर invest करना चाहिए.


लेकिन यदि आप WordPress पर अपना blog बनाते हैं तो आपको domain नाम के साथ – साथ होस्टिंग की जरुरत भी होती है. होस्टिंग एक online स्पेस है जहाँ आपके blog के सभी कंटेंट स्टोर रहते हैं और आपकी वेबसाइट लाइव रहती है.


WordPress पर blog बनाते समय आपको एक खास बात का ध्यान रखना चाहिए कि आपको होस्टिंग केवल अच्छी कंपनी से ही खरीदना पडेगी. वरना आप सस्ते के चक्कर में 10 – 20 रूपये प्रतिमाह वाली होस्टिंग खरीदते हैं तो इससे आपके blog में बहुत Negative effect पड़ता है.


एक सस्ती और अच्छी स्पीड वाली होस्टिंग खरीदने के लिए आप Hostinger से होस्टिंग खरीद सकते हैं. वहाँ पर आपको एक Top Level domain 1 साल के लिए बिल्कुल फ्री में मिल जाता है. जिससे आपको domain के पैसे भी बच जायेंगें.


Hostinger में समय – समय पर नये ऑफर आते रहते हैं जिसमें आपको ज्यादा ‌डिस्काउंट मिल जाता है.


अगर आपके पास बजट नहीं है तो मेरा सुझाव यही है कि आप Blogger पर ही अपना blog बनायें, सस्ती होस्टिंग के चक्कर में न रहें.


Step 6 – blog का Setup करें

 Domain और होस्टिंग खरीदने के बाद अगला step आता है कि आपको Blog सेटअप करना पडेगा.


अगर आपका blog Blogger पर है तो आप निम्नलिखित प्रकार से blog को सेटअप करें –


Domain को कनेक्ट करें

blog में एक अच्छी Theme लगायें और उसे Customize करें

blog की basic SEO Setting करें.

सभी जरुरी पेज बनायें


अगर आप WordPress पर अपना blog बना रहें हैं तो आप निम्नलिखित प्रकार से blog का सेटअप कर सकते हैं –


Domain और होस्टिंग को आपस में Connect करें.

WordPress को इनस्टॉल करें

blog के लिए जरुरी प्लगइन इनस्टॉल करें

एक अच्छी Theme को लगाकर कस्टमाइज करें

सभी जरुरी पेज बनायें

इस प्रकार से आपको blogger और WordPress में एक Blog Setup करना होता है.


Step 7 – blog के बारे में गूगल को बताएं

blog बना लेने के बाद आपको google को यह बताना होता है कि मैंने भी एक blog बनाया है. इसके लिए google ने Google Search Console (GSC) नामक टूल को बनाया है, जहाँ पर आपको अपना blog Submit करना होता है.


जब आप अपना blog Google Search Console में सबमिट करते हैं, तभी google के क्रॉलर आपके blog को क्रॉल कर पाते हैं, और इंडेक्स करते हैं. और जब आपका blog गूगल में इंडेक्स होता है तब जाकर गूगल आपको सर्च इंजन रिजल्ट पेज में रैंकिंग देता है. अगर आपका blog GSC में सबमिट करने के कुछ दिनों बाद भी गूगल में नहीं दिख रहा है तो आप निम्नलिखित लेख को पढ़ सकते हैं जिससे आपको मदद मिले.


blog को google सर्च कंसोल में सबमिट कैसे करें

Search इंजन काम कैसे करते हैं

blog पोस्ट को google में कैसे लायें

blog को इंडेक्स कैसे करें

Step 8 – blog पर आर्टिकल लिखना शुरू करें

blog सेटअप करने और blog को Google Search Console में सबमिट करने के बाद आपको अपने blog पर नियमित रूप से आर्टिकल लिखना शुरू करना होगा. blog पर आर्टिकल एक Schedule पर publishe करें. अगर आप हररोज एक आर्टिकल पब्लिश करते हैं तो नियमित रूप से 1 आर्टिकल पब्लिश करें.


ऐसा बिल्कुल भी ना करें कि एक आर्टिकल पब्लिश करने के बाद 1 – 2 महीने तक आप कोई आर्टिकल लिखे ही नहीं. जब तक आप नियमित रूप से आर्टिकल नहीं लिखते तब तक आप Blogging में सफलता प्राप्त नहीं कर सकते हैं.



blog पर आर्टिकल लिखने से सम्बंधित कुछ महत्वपूर्ण लेख


Blogger पर पहली blog पोस्ट कैसे लिखें

blog लिखने का सही तरीका

blog के लिए आर्टिकल कैसे लिखें

हिन्दी blog राइटिंग कैसे करें

blog पोस्ट कितने शब्दों का लिखें

Step 9 – आर्टिकल ऐसा लिखे जो गूगल में रैंक करें

किसी भी blog पोस्ट को गूगल में रैंक करवाने के लिए blog का SEO करना काफी फायदेमंद होता है. SEO एक ऐसी प्रोसेस होती है जिसके द्वारा किसी भी blog को सर्च इंजन के टॉप पेज में रैंक कराया जा सकता है. blog पर हमेशा SEO फ्रेंडली आर्टिकल लिखे ताकि वह गूगल के पहले पेज में रैंक कर सके.


Google के दूसरे – तीसरे पेज पर ज्यादा यूजर नहीं आते, जिसके कारण इन पेजों पर रैंक करने वाली website को ज्यादा traffic नहीं मिल पाता है. इसलिए blog पोस्ट गूगल के पहले पेज पर रैंक करवाना जरुरी होता है. ताकि SEO फ्रेंडली आर्टिकल ही गूगल पर पहले पेज पर रैंक कर सकता हैं। 


आर्टिकल का On Page SEO करने के लिए आप निम्न लेखों को पढ़ सकते हैं –


On Page SEO कैसे करें

Image SEO कैसे करें

Keyword Placement कैसे करें

टाइटल और डिस्क्रिप्शन कैसे लिखें

हैडिंग टैग कैसे लिखें

SEO फ्रेंडली URL कैसे बनायें

On Page SEO के साथ ही Technical SEO करना भी बहुत जरूरी होता है. शुरुआत में आप निम्नलिखित point को ध्यान में रखकर टेक्निकल SEO कर सकते हैं.


SSL Certificate इनस्टॉल करें

Sitemap बनायें

Robots.txt फाइल बनायें

blog में Canonical Tag add करें


Step 10 – blog को Promote करें

एक SEO फ्रेंडली आर्टिकल publishe करने के बाद बारी आती है blog को Promote करने की जिसकी वजह से अधिक से अधिक लोग आपके blog के बारे में जान सके. blog प्रमोट करने के लिए Off Page SEO का इस्तेमाल किया जाता है. आप नीचे लिखे हुए प्रकार से अपने blog को प्रमोट कर सकते हैं –


Social media पर आर्टिकल शेयर करके

blog के लिए High Quality Backlink बनायें

गेस्ट पोस्ट करें

Forum website में सवालों के जवाब देकर

YouTube Channel से


Step 11 – Monetize करके पैसे कमाना शुरू करें

ऊपर बताई गयी सारी प्रोसेस पर 5 – 6 महीने काम करने के बाद बारी आती है blog को Monetize करने की और blog से पैसे कमाने की. आप google AdSense, affiliate marketing, sponsorship और अन्य Ad नेटवर्क का सहारा लेके blog को Monetize करके पैसे कमाना शुरू कर सकते हैं. जैसे – जैसे आपका blog Grow होगा और blog पर traffic बढेगा तब आपके पास पैसे कमाने की ज्यादा तक मिलेगी.


तो दोस्तों यह थे वह 11 स्टेप जिनको Follow करके आप अपना एक blog बना सकते हैं.