Header Ads Widget

फोटो बेचकर पैसे कैसे कमाए (best photo selling websites)

 नमस्कार दोस्तों स्वागत है आपका हमारे blog skill4hindi के एक नए और बेहतरीन blog पोस्ट में जिसमें हम आपको online photo बेचकर पैसे कैसे कमाए की जानकारी देने वाले हैं. इस लेख में हम आपके साथ 7 ऐसी वेबसाइटें शेयर करने वाले हैं जहाँ पर आप photo बेचकर पैसे कैसे कमा सकते हैं.


आज के समय में इन्टरनेट के बढ़ते उपयोग के साथ online पैसे कमाने के कई सारे विकल्प मौजूद हैं, कई लोग अपने Passion को Profession बनाकर online लाखों रूपये की कमाई कर रहे हैं.



अगर आपको photography का शौक है या आप तरह तरह की photo खींचकर सोशल मीडिया पर अपलोड करते हैं तो आप online photo बेचकर अच्छी कमाई कर सकते हैं, बस आपको पता होना चाहिए कि आपने photo कहाँ पर बेचनी है जो कि आपको आर्टिकल में जानने को मिलेगा.


online photo बेचकर पैसे कमाने के लिए इस लेख को पूरा अंत तक पढना जारी रखें.



online photo कैसे बेचें?


online photo बेचने के लिए सबसे पहले आपको एक Niche Decide करनी होती है जिससे Related photo आप क्लिक करेंगें और उसे बेचकर पैसे कमाएँगे. जैसे अगर आप खाने के शोकीन हैं तो आप खाने से सम्बंधित photo क्लिक कर सकते हैं, घूमने के शोकीन लोग नेचर, ट्रेवल की photo क्लिक कर सकते हैं, इसी प्रकार आप अपनी पसंद की केटेगरी के photo क्लिक कर सकते हैं.


photo खींचने के लिए ऐसा जरुरी नहीं कि आपके पास महंगा कैमरा हो, आप smartphone से भी अच्छी photo क्लिक कर सकते हैं. आजकल smartphone के कैमरा बहुत ज्यादा एडवांस हो चुके हैं. लेकिन एक बात का धयन रखें कि आपको यूनिक photo खींचनी करनी है यानि खुद से ही photo क्लिक करनी है.


photo खींचने के बाद आपको इस लेख में बताये गए वेबसाइट पर अपना account बनाकर photo बेचने करने के लिए लिस्ट कर सकते हैं, और जब आपकी photo बिक जायेगी तो पेमेंट आपके account में ऐड हो जाता है जिसे कि आप अपने बैंक account में ट्रान्सफर कर सकते हैं. आप एक photo के 50 से 100 डॉलर तक आसानी से कमा सकते हैं.


photo बेचकर पैसे कैसे कमाए (Photo Bech Kar Paise Kaise Kamaye)


जब आप यूनिक photo क्लिक कर लेते हैं तो निम्नलिखित प्रकार से photo बेचने वाली वेबसाइट से पैसे कमा सकते हैं –


 • सबसे पहले आप photo बेचने की वेबसाइट में As a Contributor अपना अकाउंट बना लीजिये.


• इसके बाद आपको अपने द्वारा क्लिक की गयी photo को वेबसाइट में अपलोड कर लेना है.


• अब वेबसाइट की टीम आपके photo को Manually Check करती है.


• अगर आपकी photo वेबसाइट की Terms and Policy का पालन करती है तो photo 24 से 48 घंटे के अन्दर अप्रूव हो जाती है और photo वेबसाइट के यूजर को दिखने लगती है.


• यदि किसी यूजर को photo पसंद आती है तो वह photo को खरीद लेता है.


• photo बेचने की वेबसाइट कुछ प्रतिशत खुद रख लेती है और बाकी का पैसा आपको दे देती है.


• आप एक photo बेचने का 50 से 100 डॉलर तक आसानी से कमा सकते हैं.


चलिए अब जानते हैं online photo बेचने की वेबसाइट कौन – कौन सी हैं.



online photo बेचने वेबसाइट (Online Photo Selling Website)


वैसे इन्टरनेट पर ढेर सारी photo बेचने वाली वेबसाइट मौजूद हैं जिनमें से यहाँ हमने आपको कुछ बेस्ट online photo सेलिंग वेबसाइट के बारे में बताया है, जो 100 प्रतिशत भरोसेमंद हैं.


नीचे हमने आपको photo बेचने वाली वेबसाइटों के नाम, औसतन कमीशन और न्यूनतम pay out को एक टेबल के द्वारा बताया है और इस टेबल में हमने वेबसाइटों के Contribution पेज के लिंक आपको दिए है जिस पर क्लिक करके आप सीधे photo बेचने वाली वेबसाइटों में As a Contributor अपना अकाउंट बना सकते हैं.


तो यह रही online photo बेचने वाले वेबसाइटों की पूरी लिस्ट –


photo बेचने                 औसतन               न्यूनतम  

वाली वेबसाइट कमीशन पेआउट

Adobe Stock 33 प्रतिशत $25

Shutterstock 20 से 30                   $35

                                       प्रतिशत

Alamy 50 प्रतिशत $50

iStock 25 से 45                 $100                                      प्रतिशत

Dreamstime 25 से 55                  $100

                                    प्रतिशत

500px 30 से 60                      $30                                      प्रतिशत

Stocksy 50 से 75                       $50                                     प्रतिशत



#1 – Adobe Stock


Adobe Stock जिसे कि पहले Fotolia के नाम से जाना जाता था online photo बेचने की एक बहुत ही लोकप्रिय वेबसाइट है जिसमें आपके द्वारा बेची जाने वाली photo पर आपको 33 प्रतिशत कमीशन मिलता है. Adobe Stock दुनिया के सबसे बड़े स्टॉक photo मार्केटप्लेस में से हैं जिसे मार्केट में 10 वर्षों से अधिक का समय हो चुका है.


Adobe Stock से पैसे कमाने के लिए आपको एडोब स्टॉक कंट्रीब्यूटर बनाना होगा और फिर अपना अकाउंट वेरीफाई करवाना होगा. इसके बाद आप Adobe पर स्टॉक इमेज को अपलोड कर सकते हैं और जब photo बिकती है तो आपके अकाउंट में पैसे add होते जाते हैं. आप Adobe से कमाए गए पैसों को अपने PayPal अकाउंट में withdrawal कर सकते हैं.


#2 – Shutterstock


Shutterstock 15 वर्षों से चली आ रही एक लोकप्रिय online photo बेचने वाली वेबसाइट है. Shutterstock पर बेचने के लिए 200 मिलियन से अधिक रॉयल्टी free इमेज, विडियो और म्यूजिक उपलब्ध हैं. एक photographer के लिए Shutterstock photo बेचकर पैसे कमाने के लिए एक अच्छा प्लेस है.


Shutterstock आपको अपने photo पर कॉपीराइट सुरक्षित रखने का अधिकार देता है, यह आपके ऊपर है कि आपको अपने photo पर right सेट करना है. Shutterstock इमेज के मालिकों को क्रेडिट देकर उनके ownership की रक्षा करता है.


Shutterstock पर आप एक photo बेचने पर 20 से 30 प्रतिशत कमीशन प्राप्त कर सकते हैं, जिसका Shutterstock आपको मासिक भुगतान करता है. इसके अलावा आप नए photographer और कस्टमर को रेफ़र करने के भी पैसे कमा सकते हैं.


#3 – Alamy


स्टॉक photo बेचने के लिए Alamy एक और बेहतरीन प्लेटफ़ॉर्म है और इस वेबसाइट में अन्य वेबसाइटों की तरह कोई सख्त नियम नहीं हैं. हालांकि इस वेबसाइट में अभी Shutterstock और Adobe की तरह बहुत ज्यादा खरीदार तो नहीं हैं लेकिन photo बेचकर पैसे कमाने के लिए यह एक बहुत ही बेहतरीन प्लेटफ़ॉर्म है.


Alamy मार्केटप्लेस photoग्राफर को प्रत्येक बिक्री का 50 प्रतिशत तक कमीशन देता है जो अन्य मार्केटप्लेस की तुलना में अधिक है.


#4 – iStock


iStock स्टॉक photo मार्केटप्लेस का ओनर Getty Images है, यह online photo बेचने की एक माइक्रो साईट है. iStock पर आपको एक photo बेचने पर 25 से 45 प्रतिशत तक का कमीशन मिलता है. इसके साथ ही आप iStock मार्केटप्लेस में विज्ञापन चलाकर अपनी अधिक photo को बिकवा सकते हैं. iStock पर न्यूनतम पेआउट 100 डॉलर का है जिसे कि आप PayPal, बैंक ट्रान्सफर आदि पेमेंट गेटवे से withdrawal सकते हैं.


#5 – Dreamstime


Dreamstime भी एक बेस्ट photo सेलिंग वेबसाइट है जो यूजर को उनके Contribution के लिए भुगतान करती है. अन्य photo बेचने वाली साईट की भांति ही आप Dreamstime पर As a Contributor अपना अकाउंट बनाकर photo बेचने के लिए अपलोड कर सकते हैं.


Dreamstime वेबसाइट पर आप 25 से 55 प्रतिशत तक कमीशन अर्जित करते हैं. इसके अलावा Dreamstime को रेफ़र करने पर भी आप पैसे कमा सकते हैं. इस वेबसाइट में न्यूनतम payout 100 डॉलर का है.


#6 – 500px


500px एक online मार्केटप्लेस है जो यूजर को उनकी photo का एक पोर्टफोलियो बनाने और पैसे कमाने में मदद करता है. 500px स्टॉक photo साईट होने के साथ photographers के लिए एक कम्युनिटी प्लेटफ़ॉर्म भी है जहाँ आप अन्य photographer को फॉलो कर सकते हैं, उनके मार्केटप्लेस में अपनी photo को लिस्ट कर सकते हैं और Photo Quest प्रतियोगिता में भाग लेकर प्राइज जीत सकते हैं.


500px पर आप फ्री में अपना एक अकाउंट बना सकते हैं और फिर अपनी photo को अपलोड करना है. 500px पर non-exclusive photo का 30 प्रतिशत कमीशन और exclusive photo का 60 प्रतिशत कमीशन मिलता है.


#7 – Stocksy


Stocksy पब्लिशर के बीच एक लोकप्रिय photo सेलिंग वेबसाइट है जो photographers को 50-75% कमीशन देता है. Stocksy वेबसाइट अपने अधिक कमीशन देने के लिए ही जानी जाती है. हालाँकि इस वेबसाइट पर अभी ज्यादा यूजर नहीं है लेकिन यह उन लोगों के लिए एक बेस्ट photo बेचने की साईट है जो ज्यादा कमीशन प्राप्त करना चाहते हैं.


इन सभी के अलावा ढेर सारी वेबसाइट हैं जहाँ पर आप photo बेचकर पैसे कमा सकते हैं जैसे कि –


ImageBazar

Crestosk

Snapwire

Etsy

Canva

Freepik

Getty Image

PhotosofIndia


इन सभी वेबसाइट पर आप As a Contributor अपना अकाउंट बना सकते हैं और online photo बेचकर पैसे कमा सकते हैं.



निष्कर्ष

हमारे आज के इस blog पोस्ट में हमने आपको online photo बेचकर पैसे कैसे कमाए की पूरी जानकारी दी है और आपके साथ 15 ऐसी websites शेयर की हैं जहाँ पर आप स्टॉक photo बेचकर अच्छी कमाई कर सकते हैं.


अगर आपको भी photography का शौक है तो उपरोक्त वेबसाइटों में अपना account बना सकते हैं और अपने द्वारा क्लिक की गयी photo वहाँ पर अपलोड करके आज से ही पैसे कमाना शुरू कर सकते हैं.


इस लेख में इतना ही, उम्मीद करते हैं आपको यह blog पोस्ट पसंद आया होगा, इस आर्टिकल को आप अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करें और online photo बेचकर पैसे कमाने में उनकी भी मदद करें.


लेख को अंत तक पढने के लिए आप सब का धन्यवाद||


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ